Parineeti-Raghav नेताओं के लिए दिल्ली में और सेलेब्स के लिए मुंबई में करेंगे रिसेप्शन! रिपोर्ट

न्यूली मैरिड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कथित तौर पर मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए और दिल्ली में राजनेताओं के लिए दो अलग-अलग रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Parineeti-Raghav नेताओं के लिए दिल्ली में और सेलेब्स के लिए मुंबई में करेंगे रिसेप्शन! रिपोर्ट

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी आयोजित की थी। कपल ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। फैंस अब परिणीति और राघव के रिसेप्शन का इंतजार कर रहे हैं। 

'News18' की एक रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति और राघव चड्ढा अब अपने 'एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दोस्तों और राजनेताओं' के लिए दो वेडिंग रिसेप्शन की मेजबानी करेंगे। इससे पहले यह भी खबर आई थी कि अभिनेत्री और 'आम आदमी पार्टी' के नेता चंडीगढ़ में एक रिसेप्शन के साथ अपनी शादी का जश्न मनाएंगे।

parineeti

परिणीति और राघव का रिसेप्शन

पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से कहा, ''कपल दो रिसेप्शन डिनर की मेजबानी करेगा, एक दिल्ली में और एक मुंबई में। राष्ट्रीय राजधानी में कई राजनेता नजर आएंगे। मुंबई में परिणीति अपनी फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ अपने जीवन के नए फेज का जश्न मनाएंगी।''

parineeti

परिणीति और राघव ने अपनी शादी के बाद उदयपुर में दोस्तों और परिवार के लिए एक रिसेप्शन भी आयोजित किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने उदयपुर में परिणीति और राघव की शादी के उत्सव में भाग लिया था।

Parineeti Chopra ने अपनी शादी में पहने थे बेहद यूनिक कलीरे, यह Raghav संग उनकी लव स्टोरी का है प्रतीक। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

परिणीति और राघव की शादी की आधिकारिक तस्वीरें

न्यूली मैरिड कपल ने 25 सितंबर 2023 को इंस्टाग्राम पर अपना आधिकारिक वेडिंग एल्बम शेयर किया था। परिणीति के वेडिंग लुक की बात करें, तो उन्होंने अपने खास दिन के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का लंबे घूंघट वाला व्हाइट एंड गोल्डन लहंगा चुना था। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल रखते हुए पन्ना ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था, जिसमें एक बड़ा चोकर, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका शामिल था।

parineeti

उनके कस्टमाइज्ड कलीरे और पिंक चूड़े ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। वहीं, राघव ने अपनी दुल्हन को व्हाइट कलर के बंदगला सूट में मैच किया था। परिणीति के वेडिंग लहंगे को बनाने में 2500 घंटे लगे थे। डिटेल्स जानने के लिए यहां क्लिक करें।

parineeti

इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से, हमारे दिल को पता चल गया था। इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे... आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला। एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे... हमारी हमेशा की जर्नी अब शुरू होती है।"

parineeti

पति Raghav के साथ ससुराल पहुंचने पर Parineeti Chopra का 'बैंड-बाजा' के साथ हुआ भव्य स्वागत। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें परिणीति और राघव के वेडिंग रिसेप्शन की झलकियों का इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis