Radhika Merchant ने दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी में पहना 5 लाख का 3D रोज डिटेलिंग वाला प्लीटेड गाउन

ब्राइड-टू-बी राधिका मर्चेंट ने एक बार फिर अपने बेहतरीन फैशन सेंस से सभी को चौंका दिया। उन्होंने अपनी दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी के एक समारोह में बालमेन ड्रेस पहनी थी। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Radhika Merchant ने दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी में पहना 5 लाख का 3D रोज डिटेलिंग वाला प्लीटेड गाउन

भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) संग शादी करने वाले हैं। हाल ही में, अंबानी परिवार ने कपल के लिए एक आलीशान क्रूज पर दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी आयोजित की। मई 2024 के आखिरी हफ़्ते में शुरू हुई उनकी जर्नी इटली से फ्रांस तक चार दिनों तक चली। 

राधिका मर्चेंट ने अपनी दूसरी प्री-वेडिंग पार्टी में एक इवेंट के लिए पहना शानदार 'बालमेन' गाउन 

गुजरात के जामनगर में अनंत और राधिका की पहली प्री-वेडिंग पार्टी को मीडिया ने खूब कवर किया था, लेकिन दूसरी पार्टी मीडिया की नजरों से दूर हुई। हालांकि, अब दूसरी पार्टी से दुल्हन राधिका की कुछ अनदेखी झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 'नोड' मैगज़ीन द्वारा शेयर की गई तस्वीर में राधिका ने 'बालमेन' ब्रांड की लॉन्ग रेड प्लीटेड ड्रेस पहनी हुई है, जिस पर 3D रोज डिटेलिंग है। 

radhika

radhika

5.43 लाख रुपए है राधिका मर्चेंट के 'बालमेन' गाउन की कीमत 

ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, राधिका की ड्रेस की कीमत 6,500 अमेरिकी डॉलर यानी 5,43,076 रुपए है। होने वाली दुल्हन ने अपना मेकअप कम से कम रखा था और बाल खुले रखे थे। उन्होंने अपने लुक की सुंदरता को बढ़ाने के लिए सुंदर इयररिंग्स, एक ब्रेसलेट, एक स्लीक नेकपीस और अंगूठियां पहनी थीं।

radhika

radhika

Nita-Mukesh Ambani ने Anant की क्रूज पार्टी में मेहमानों को दिए महंगे तोहफे और लग्जीरियस सुविधाएं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जब 'तमारा राल्फ' गाउन में राधिका मर्चेंट ने दिखाया प्रिंसेस लुक 

13 जून 2024 को पॉपुलर स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुल्हन राधिका मर्चेंट के एक लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें राधिका तमारा राल्फ के साटन गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके व्हाइट डबल साटन ड्रेप्ड गाउन में कोर्सेट वाली चोली व नेकलाइन और वेस्ट पर रेशम एंड क्रिस्टल से सजे गुलाबों से सजी ड्रामेटिक ओवरस्कर्ट थी। गुलाब के टियारा ने उनके पूरे लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

radhika

radhika

Radhika Merchant ने अपने गाउन पर छपवाया Anant का लव लेटर, कहा- 'बच्चों को दिखाना चाहती हूं...' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आप दुल्हन बनने वाली राधिका मर्चेंट के फैशन सेंस के बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.