Radhika Merchant ने अपनी 'ममेरू' सेरेमनी में पहना गुजराती लहंगा, 'जेठानी' Shloka भी दिखीं खूबसूरत

अंबानी परिवार ने राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की ग्रैंड वेडिंग से पहले उनके लिए पारंपरिक 'ममेरू' समारोह का आयोजन किया। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Radhika Merchant ने अपनी 'ममेरू' सेरेमनी में पहना गुजराती लहंगा, 'जेठानी' Shloka भी दिखीं खूबसूरत

बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) मुंबई में एक ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शादी करने के लिए तैयार हैं। उनकी लव स्टोरी किसी फेयरीटेल से कम नहीं है, क्योंकि वे अपने कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद, अनंत (जिन्होंने जीवन में कभी शादी नहीं करने का फैसला किया था) राधिका और उनके विचारों से गहराई से प्यार करने लगे। जानवरों की देखभाल करने के कपल के दृष्टिकोण ने उनके रिश्ते को और मजबूत बना दिया। 3 जुलाई 2024 को अंबानी परिवार ने दूल्हा और दुल्हन के लिए एक पारंपरिक ममेरु समारोह आयोजित किया। 

राधिका ने ममेरु समारोह के लिए पहना ऑरेंज एंड पिंक कलर का लहंगा

3 जुलाई 2024 को अंबानी परिवार ने शादी से पहले अनंत और राधिका के लिए एक पारंपरिक ममेरु समारोह आयोजित किया। बता दें कि ममेरु को गुजराती में मामा कहा जाता है। इस समारोह के दौरान दुल्हन को उसके मामा जी आशीर्वाद देते हैं और वे उसे ट्रेडिशनल आउटफिट, ज्वेलरी व अन्य चीजें तोहफे में देते हैं। राधिका के तोहफे में साड़ी और आइवरी कलर चूड़ियां शामिल थीं। इस पार्टी के लिए दुल्हन राधिका ने ऑरेंज एंड पिंक कलर का लहंगा चुना था।

radhika

राधिका ने अपने लुक में गुजरातीपन को दर्शाया, क्योंकि उनके लहंगे पर पारंपरिक गुजराती प्रिंट था। उन्होंने इसे मैचिंग चोली और दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। उन्होंने अपने लुक को चोकर नेकपीस और मांग टीका के साथ पूरा किया था। राधिका ने हल्के ग्लोइंग मेकअप और बालों को चोटी में बांधकर खुद को सजाया था।

radhika

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

राधिका के माता-पिता वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट भी स्टाइल में पहुंचे। राधिका की मां ने पिंक लहंगे में अपनी बेटी के साथ ट्विनिंग की, जबकि उनके पिता ने ब्लू कलर का कुर्ता पहना था, जिसके ऊपर कंट्रास्टिंग स्लीवलेस जैकेट थी। 

radhika

Anant Ambani-Radhika के 'संगीत' के इनविटेशन कार्ड की झलक आई सामने, डेट और वेन्यू का हुआ खुलासा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

श्लोका मेहता अपने पति आकाश अंबानी के साथ पोज देते हुए दिखीं बेहद खूबसूरत

दूल्हा-दुल्हन के लिए आयोजित पारंपरिक ममेरू समारोह के लिए अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका पिंक एंड ऑरेंज कलर के लहंगे में बेहद सुंदर लग रही थीं। उनके आउटफिट में गोल्डन सीक्विन वर्क था, जो उन्हें और भी खूबसूरती दे रहा था। यही नहीं, पफ्ड स्लीव ब्लाउज उनके लुक को और भी निखार रहा था। श्लोका ने अपने बालों को पीछे की तरफ आधा बांधकर अपने लुक को बेहद स्पेशल बनाया था।

shloka

ambani

दूसरी ओर, उनके पति आकाश व्हाइट पैंट और ऑरेंज कलर की स्लीवलेस जैकेट के साथ सॉफ्ट पीच-टोन्ड कुर्ता पहने हुए बेहद हैंडसम लग रहे थे। अनंत और राधिका के समारोह का हिस्सा बनकर यह कपल बेहद खुश नजर आ रहा था। हमें श्लोका और उनकी बेटी वेदा की तस्वीर भी मिली। छोटी राजकुमारी पिंक कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

shloka

Isha Ambani ने दादी Kokilaben Ambani से सीखी ये खास चीज, बताया अपनी फिटनेस का राज। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, श्लोका और दुल्हन राधिका के ममेरू लुक के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.