Radhika Merchant ने संगीत में पहना स्वारोवस्की-क्रिस्टल लहंगा, ब्लैक साड़ी में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

हाल ही में, हमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी से उनके स्टनिंग लुक्स की कुछ तस्वीरें मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Radhika Merchant ने संगीत में पहना स्वारोवस्की-क्रिस्टल लहंगा, ब्लैक साड़ी में दिखाया ग्लैमरस अंदाज

अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) इस समय अपनी शादी के दिन गिन रहे हैं, जो 12 जुलाई 2024 को होनी है। इससे पहले, 5 जुलाई 2024 को कपल की संगीत सेरेमनी होस्ट की गई, जिसमें अंबानी परिवार की हर महिला अपने शानदार लुक में नजर आईं। संगीत के लिए राधिका ने तीन लुक चुने थे और उनका हर एक अंदाज देखने लायक था। 

राधिका मर्चेंट का अपनी संगीत सेरेमनी के लिए तीसरा लुक

हाल ही में, हमें राधिका मर्चेंट के संगीत से उनके तीसरे लुक की झलकियां मिलीं, जिसके लिए उन्होंने मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से एक कस्टमाइज़्ड साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी में एक चेनमेल पैटर्न था, जो इसे काफी मॉर्डन लुक दे रहा था। राधिका ने अपने लुक को ऑफ-शोल्डर कोर्सेट ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

radhika meerchant

radhika meerchant

राधिका ने अपने लुक को डायमंड-स्टडेड चोकर नेकलेस, डायमंड स्टड इयररिंग्स और एक खूबसूरत ब्रेसलेट के साथ पूरा किया था। होने वाली दुल्हन ने बोल्ड कोहल-रिमेड आईज के साथ मिनिमल बेस मेकअप चुना था। इसके अलावा, ग्लॉसी लिप्स और हाइलाइटेड चीक्स ने उनके लुक को पूरा किया था। वहीं, खुले बालों ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

radhika meerchant

Anant के संगीत में Isha सिल्वर लहंगे में दिखीं स्टनिंग, भाभी Shloka ने व्हाइट साड़ी में बिखेरा जलवा, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

राधिका मर्चेंट ने संगीत के पहले लुक के लिए चुना था गोल्डन लहंगा

अपनी संगीत सेरेमनी के पहले लुक के लिए राधिका ने मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से एक गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिस पर स्वारोवस्की क्रिस्टल से सजा सिल्हूट था। उनके लहंगे में पिंक एंड रोज-गोल्ड अंडरटोन भी थे, जिसने उनके लुक को कई गुना बढ़ा दिया था।

radhika merchant

radhika merchant

राधिका के आउटफिट में ऑफ-शोल्डर स्लीव्स और टैसल डिटेलिंग के साथ मैचिंग ब्लाउज थी। अपने लुक को होने वाली दुल्हन ने डायमंड-एमराल्ड स्टडेड नेकपीस के साथ स्टाइल किया था। वैसे, इसमें कोई शक नहीं कि राधिका वाकई अपने हर एक लुक में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। 

radhika merchant

radhika merchant

Isha Ambani ने Anant के संगीत में पहनी कस्टमाइज्ड साड़ी, Nita Ambani पिंक लहंगे में दिखीं स्टनिंग, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

वैसे, आपको राधिका का कौन सा लुक सबसे अच्छा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis