Radhika Merchant ने 'शुभ आशीर्वाद' के लहंगे को पेंट करने के लिए Jayasri से पर्सनली की थी रिक्वेस्ट

हाल ही में, फेमस आर्टिस्ट जयश्री बर्मन ने राधिका मर्चेंट के 'शुभ आशीर्वाद' वाले लहंगे के बारे में बात करते हुए कहा कि इसे पेंट करने के लिए राधिका ने उनसे पर्सनली रिक्वेस्ट की थी। आइए आपको बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Radhika Merchant ने 'शुभ आशीर्वाद' के लहंगे को पेंट करने के लिए Jayasri से पर्सनली की थी रिक्वेस्ट

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 12 जुलाई 2024 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) संग धूमधाम से शादी रचाई थी, जिसकी झलकियां अब तक सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अनंत और राधिका की शादी से लेकर 'शुभ आशीर्वाद' समारोह तक में दुनिया ने भारत की समृद्ध विरासत और संस्कृति को देखा। हालांकि, यह फेमस आर्टिस्ट जयश्री बर्मन द्वारा हाथों से पेंट किया गया राधिका का लहंगा था, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

जयश्री बर्मन ने किया खुलासा, राधिका ने 'शुभ आशीर्वाद' के लिए लहंगा पेंट करने का किया था अनुरोध

हाल ही में, 'मनी कंट्रोल' के साथ एक इंटरव्यू में प्रसिद्ध भारतीय आर्टिस्ट जयश्री बर्मन ने खुलासा किया कि उन्हें जून में जूम कॉल पर राधिका मर्चेंट के लिए हाथ से लहंगा पेंट करने का प्रोजेक्ट दिया गया था। इसके लिए उनकी स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने उनसे संपर्क किया। उनके पास इसे बनाने के लिए सिर्फ एक महीने का समय था। दरअसल, राधिका की पर्सनल रिक्वेस्ट पर वह इस लहंगे को पेंट करने के लिए तैयार हो गईं।

radhika merchant

राधिका ने जयश्री से कहा था कि उन्हें उनका काम बहुत पसंद है। ऐसे में उन्होंने आर्टिस्ट से रिक्वेस्ट करते हुए कहा था, "जयश्री आंटी, मुझे आपका काम बहुत पसंद है। मेरे जामनगर वाले घर में आपकी पेंटिंग है। यह बहुत अच्छी लगती है।"

radhika merchant

Mukesh Ambani ने Isha-Akash और Anant की शादी में कितना पैसा किया खर्च? जानें कौन सी है सबसे महंगी

राधिका मर्चेंट नहीं चाहती थीं येलो या ग्रीन लहंगा

जयश्री ने आगे कहा कि वह राधिका के लिए कपड़े पर हाथ से डिज़ाइन नहीं बनाना चाहती थीं बल्कि एक प्यारा सा दिल का एक टुकड़ा बनाना चाहती थीं और यह उनकी एकमात्र शर्त थी। उस पल को याद करते हुए जयश्री ने कहा, "मैंने उनसे कहा कि यह कला का एक नमूना होना चाहिए। अगर मैं राधिका के लिए कुछ बनाती हूं, अगर वह इसे पहनने जा रही हैं, तो यह कला का एक नमूना होना चाहिए। यह कपड़े पर डिज़ाइन नहीं होना चाहिए।"

radhika merchant

राधिका मर्चेंट की कलर चॉइस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह कोई हरा या पीला लहंगा नहीं पहनना चाहती थीं, क्योंकि उनके पति अनंत अंबानी और उनकी सास नीता अंबानी को ये रंग पसंद नहीं थे। इसलिए, आर्टिस्ट ने पिंक कलर को चुना, क्योंकि वह जानती थीं कि अंबानी परिवार को ऐसे ही कलर पसंद हैं। दुल्हन के शब्दों को याद करते हुए जयश्री ने साझा किया, "अनंत को ग्रीन कलर पसंद नहीं है, नीता जी को येलो पसंद नहीं है, इसलिए प्लीज कोई दूसरा रंग चुनें... एक बहुत ही हैप्पी कलर।"

जयश्री लहंगे को एक महीने में कंप्लीट करने के लिए दिन में 16 घंटे करती थीं काम

इस लहंगे को पेंट करने के लिए डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने उन्हें एक अच्छी क्वालिटी का इंडियन कैनवास भेजा था। साउथ दिल्ली बेस्ड अपने स्टूडियो में जयश्री ने पूरे एक महीने तक रोज़ाना 16 घंटे इस कपड़े पर पेंटिंग करना शुरू किया और इसका रिजल्ट राधिका का खूबसूरत लहंगा था।

radhika merchant

Manish Malhotra ​​ने Anant-Radhika के वेडिंग वेन्यू डेकोरेशन के विजन का किया खुलासा, झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, शुभ आशीर्वाद फंक्शन में पहने गए राधिका के इस लहंगे के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis