Radhika Merchant ने 'मोसालू' सेरेमनी में की रॉयल एंट्री, Isha Ambani की बेटी Aadiya संग किया डांस

अंबानी परिवार ने अपने आलीशान घर 'एंटीलिया' में राधिका मर्चेंट की 'मोसालू' सेरेमनी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अनंत और राधिका ने शाही अंदाज में एंट्री की। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Radhika Merchant ने 'मोसालू' सेरेमनी में की रॉयल एंट्री, Isha Ambani की बेटी Aadiya संग किया डांस

अंबानी परिवार ने अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट के लिए दो ग्रैंड प्री-वेडिंग इवेंट आयोजित किए, पहला जामनगर में और दूसरा इटली से रोम तक एक लग्जरी क्रूज पर। अब अनंत-राधिका 12 जुलाई 2024 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और उनके परिवारों ने आगामी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूल्हे की मां नीता अंबानी ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया और भगवान को शादी का पहला निमंत्रण दिया, जबकि अनंत ने नेरुल में कृष्ण काली मंदिर में आशीर्वाद लिया।

राधिका मर्चेंट की पारंपरिक 'मोसालू' सेरेमनी

3 जुलाई 2024 को अंबानी परिवार ने राधिका मर्चेंट की पारंपरिक 'मोसालू' सेरेमनी की मेजबानी की, जो गुजराती संस्कृति में एक महत्वपूर्ण रस्म है, जिसे वेडिंग से कुछ दिन पहले आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम के लिए दूल्हे की मां का परिवार कपल को आशीर्वाद देने और उन्हें मामेरू नामक उपहार व प्रसाद भेंट करने के लिए घर पर आता है। राधिका की मोसालू सेरेमनी में नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल व उनकी बहन ममता दलाल तोहफे लेकर आईं और कपल को आशीर्वाद दिया।

'मोसालू' सेरेमनी में राधिका मर्चेंट की रॉयल एंट्री

हाल ही में, हमें राधिका मर्चेंट की मोसालू सेरेमनी की कुछ झलकियां देखने को मिलीं और उनकी रॉयल एंट्री ने हमारा दिल जीत लिया। होने वाली दुल्हन अनंत अंबानी के साथ जंगल-थीम वाले पोर्टेबल स्टेज के जरिए वेन्यू पर पहुंचीं, तो वह बेहद खुश दिख रही थीं। राधिका खुशी से नाच रही थीं, जबकि अनंत ने ईशा अंबानी की बेटी आदिया को अपनी बाहों में लिया हुआ था। बाद में प्यारी मामी ने आदिया के साथ दिल खोलकर डांस किया, जबकि उनके परिवार के सदस्य उनका उत्साहवर्धन कर रहे थे।

ambani

ambani

ambani

ambani

ambani

Radhika Merchant ने 'ममेरू' सेरेमनी में पहना 'दुर्गा श्लोक' लिखा बंधनी लहंगा और मां Shaila के गहने। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने सामूहिक विवाह का किया आयोजन 

इससे पहले, नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने 2 जुलाई 2024 को 'रिलायंस कॉरपोरेट पार्क' में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में कथित तौर पर लगभग 800 लोग शामिल हुए थे, जो वंचित जोड़ों के परिवारों से थे। अंबानी परिवार ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के लिए एक लैविश डिनर का भी आयोजन किया था। नीता व मुकेश के साथ आकाश अंबानी, श्लोका मेहता, ईशा अंबानी पीरामल और आनंद पीरामल भी सामूहिक विवाह में शामिल हुए थे।

nita ambani

नीता अंबानी ने सामूहिक विवाह में न्यूली मैरिड कपल को दिया आशीर्वाद

हमें सामूहिक विवाह का एक वीडियो मिला, जिसमें नीता अंबानी रेड कलर की साड़ी और बन हेयरस्टाइल में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वेन्यू पर फूलों से सजा एक सुंदर मंदिर था और पुजारी मंत्रोच्चार कर रहे थे। बिजनेसवुमेन ने कार्यक्रम में न्यूली मैरिड कपल्स को आशीर्वाद दिया और दुल्हनों को गले लगाते हुए भी देखा गया। वीडियो में दूल्हे अपनी-अपनी दुल्हनों के पैर की अंगुली पर चांदी का बिछुआ डालते हुए दिखाई दे रहे थे, जबकि वे उन्हें गोल्डन रिंग्स पहना रही थीं।

ambani

ambani

Anant-Radhika की वेडिंग में ये टॉप हॉलीवुड सिंगर कर सकते हैं परफॉर्म, करोड़ों में है इनकी फीस। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें राधिका मर्चेंट के मोसालू समारोह की और झलकियों का इंतजार है। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis