'ब्राइड-टू-बी' Radhika Merchant ने संगीत में Badshah और Karan Aujla की परफॉर्मेंस पर जमकर किया डांस

हाल ही में, हमें अनंत अंबानी के संगीत से सिंगर-रैपर बादशाह और करण औजला की परफॉर्मेंस की एक झलक मिली है, जिसमें राधिका मर्चेंट खुलकर डांस करती नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

'ब्राइड-टू-बी' Radhika Merchant ने संगीत में Badshah और Karan Aujla की परफॉर्मेंस पर जमकर किया डांस

इस समय सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की संगीत सेरेमनी की झलकियां छाई हुई हैं। इस बैश में बॉलीवुड सितारों के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा, पार्टी में इंटरनेशनल स्टार्स के साथ-साथ इंडियन सिंगर्स ने भी परफॉर्म किया था। अब, हमें रैपर बादशाह और करण औजला की एक परफॉर्मेंस की झलक मिली है, जिस पर होने वाली दुल्हन को झूमते हुए देखा गया।

अनंत और राधिका के संगीत में बी-टाउन की मशहूर हस्तियों ने किया परफॉर्म

अपने इंस्टा हैंडल को स्क्रॉल करते हुए हमे अनंत की संगीत नाइट से बादशाह और करण औजला की परफॉर्मेंस की एक झलक मिली, जिस पर सभी मेहमानों को झूमते हुए देखा गया। वीडियो में हम अर्जुन कपूर, विक्की कौशल, अनन्या पांडे, सारा अली खान, साक्षी धोनी और अन्य लोगों को बादशाह और करण के गाने पर एंजॉय करते हुए देख सकते हैं।

badshah

 Anant Ambani

 Anant Ambani

करण औजला और बादशाह के गाने पर दिल खोलकर थिरकीं राधिका मर्चेंट

इसके अलावा, हमें होने वाली दुल्हन की भी झलक मिली, जिन्होंने पंजाबी गानों की धुनों पर जमकर कदम थिरकाए। आफ्टर पार्टी के लिए राधिका ने स्काई-ब्लू टोन्ड को-ऑर्ड सेट पहना था, जिसमें क्रॉप टॉप, एम्बेलिश्ड जैकेट और स्कर्ट थी। उन्होंने डायमंड इयररिंग्स की एक जोड़ी के साथ अपने लुक को और भी बेहतर बनाया था। खुले बाल और मेकअप का हल्का टच उनके लुक में चार-चांद लगा रहा था। वीडियो में हम राधिका को अनंत के साथ बात करते हुए देख सकते हैं। अनंत ने पार्टी के लिए रेड जैकेट और कुर्ता पहना था।

 Anant Ambani

 Anant Ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Nita Ambani ने Anant के संगीत में 'ड्रामा क्वीन' पर किया डांस, Isha-Shloka-Radhika को दी कड़ी टक्कर, वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्मेंस के लिए बादशाह की फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर ने अपनी परफॉर्मेंस के लिए 84 करोड़ रुपए लिए हैं। वहीं, बादशाह की फीस की बात करें, तो 'डीएनए' की एक रिपोर्ट के अनुसार, गायक-रैपर को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत समारोह में करण औजला के साथ परफॉर्म करने के लिए 4 करोड़ रुपए बतौर फीस दिए गए हैं। हालांकि, करण की फीस के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

badshah

Radhika Merchant ने संगीत में पहना स्वारोवस्की-क्रिस्टल लहंगा, ब्लैक साड़ी में दिखाया ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी से सामने आई ये झलकियां आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis