Radhika Merchant ने माथे पर लगाई 'पीर बिंदी', Nita-Isha और Tina ने भी अपनी शादी में किया था फ्लॉन्ट

बिजनेसमैन अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट ने अपनी सास नीता अंबानी, चाची सास टीना अंबानी और ननद ईशा अंबानी की तरह ही अपनी शादी के एक इवेंट में पीर बिंदी लगाए​ नजर आईं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Radhika Merchant ने माथे पर लगाई 'पीर बिंदी', Nita-Isha और Tina ने भी अपनी शादी में किया था फ्लॉन्ट

अनंत अंबानी की होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) अपने हर लुक से अपने चाहने वालों को दीवाना बना रही हैं। क्रूज प्री-वेडिंग बैश के दौरान बॉल गाउन में राजकुमारी की तरह दिखने से लेकर दुनिया भर के मशहूर लेबल पहनने तक, होने वाली अंबानी बहू फैशन के मामले में किसी से भी कम नहीं हैं। वैसे तो राधिका को वेस्टर्न लुक में आसानी से देखा जा सकता है, लेकिन उन्हें कई मौकों पर इंडियन आउटफिट पहनना भी पसंद है। इसके अलावा, नीता अंबानी की होने वाली बहू को उनके नक्शेकदम पर चलते हुए भी देखा गया।

राधिका मर्चेंट ने माथे पर लगाई पारंपरिक गुजराती पीर बिंदी

हाल ही में, अपने घर पर गृह शांति पूजा के लिए राधिका मर्चेंट एक पारंपरिक दुल्हन के लुक में नजर आईं। अपने लुक को सिंपल और कूल रखते हुए उन्होंने पिंक ब्लाउज के साथ गोल्डन बॉर्डर वाली व्हाइट साड़ी पहनी हुई थी। इसके अलावा, महाराष्ट्रीयन नथ, ब्रॉड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका ने उनके लुक को पूरा किया था। उन्होंने आईलाइनर के पतले स्ट्रोक, न्यूड लिपस्टिक के साथ सॉफ्ट बेस मेकअप चुना था और अपने बालों को खुला रखा था। हालांकि, वह माथे पर पारंपरिक गुजराती स्टाइल की पीर बिंदी लगाए हुए दिखीं।

radhika

नीता अंबानी, टीना अंबानी और ईशा अंबानी ने भी अपनी-अपनी शादी में लगाई थी पीर बिंदी

बता दें कि पारंपरिक गुजराती पीर बिंदी देवी पार्वती का प्रतीक है, जो सौभाग्य लाती हैं। इसमें मुख्य रूप से आइब्रो के ऊपर रेड एंड व्हाइट कलर के डॉट या स्टोन लगाए जाते हैं। रेड कलर प्रेम और विवाह का प्रतीक है, जबकि व्हाइट कलर शांति और स्थिरता का प्रतिनिधित्व करता है। इसे विभिन्न आकृतियों में बनाया जा सकता है, हालांकि, इसका अर्थ एक ही रहता है। नीता अंबानी, टीना अंबानी और ईशा अंबानी ने भी अपनी-अपनी शादी में यही बिंदी पहनी थी।

nita

बीच वाली बिंदी आमतौर पर रेड कलर की होती है, उसके बाद अगली बिंदी व्हाइट कलर की होती है और धीरे-धीरे उसी पैटर्न को बनाए रखा जाता है। जहां नीता अंबानी की बिंदी में चौकोर फूलों के पैटर्न थे, वहीं उनकी प्यारी बेटी ईशा अंबानी ने राधिका की तरह ही सिंपल स्टोन वाली बिंदी चुनी थी। दूसरी ओर, ईशा की चाची टीना अंबानी ने अनिल अंबानी के साथ अपनी शादी के दौरान हर एक बिंदी के बीच में लाल बिंदु के साथ व्हाइट फ्लोरल पैटर्न को चुना था।

isha ambani

tina

Radhika Merchant की 'गृह शांति' पूजा की इनसाइड झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

राधिका की जेठानी श्लोका मेहता ने गृह शांति पूजा में पहना पैरेट मोटिफ्स वाला मल्टीकलर्ड लहंगा

राधिका मर्चेंट के घर पर गृह शांति पूजा में भाग लेने के लिए श्लोका मेहता ने मशहूर डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से एक आउटफिट पहना था। उन्होंने मल्टीकलर्ड लहंगा चोली चुना था, जिसमें हैवी थ्रेडवर्क हुआ था। पूरी स्कर्ट में मल्टीकलर थ्रेड में पैरेट मोटिफ्स थीं, जबकि ब्लाउज में बारीक बूटी का वर्क था। श्लोका के स्कैलप्ड दुपट्टे ने उनके लुक को और निखारा था।

shloka

श्लोका के लुक को एमराल्ड स्टडेड डायमंड ज्वेलरी से सजाया गया था। इसमें एमराल्ड नेकलेस शामिल था, जो सभी तरफ हीरे से सजे बड़े आकार के सेंटरपीस से जुड़ा था, मैचिंग स्टड इयररिंग्स और बैंगल्स ने उनके लुक को पूरा किया था। अपने लहराते बालों को खुला छोड़ते हुए श्लोका ने अपने लुक को आईलाइनर और काजल, ब्राउन आईशैडो व ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ जोड़ा था।

shloka

shloka

Radhika Merchant ने संगीत में पहना स्वारोवस्की-क्रिस्टल लहंगा, ब्लैक साड़ी में दिखाया ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको राधिका मर्चेंट की पीर बिंदी लुक के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis