Anant Ambani की वेडिंग: Radhika Merchant ने शादी से पहले 'लगन लखवानु' के लिए पहना पेस्टल लहंगा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले का जश्न पहले गुजराती फंक्शन 'लगन लखवानु' (लग्न लेखन) के साथ शुरू हो गया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Anant Ambani की वेडिंग: Radhika Merchant ने शादी से पहले 'लगन लखवानु' के लिए पहना पेस्टल लहंगा

बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) की शादी से पहले का उत्सव उनके पहले समारोह 'लगन लखवानु' के साथ शुरू हो गया है। हाल ही में, हमें होने वाली दुल्हन राधिका की पहली झलक मिली और हम इससे सरप्राइज हैं। इससे पहले कि आपको आगे ले जाएं हम आपको याद दिला दें कि अनंत और राधिका बचपन के दोस्त थे। हालांकि, उनके डेटिंग की खबरें साल 2018 में फैलनी शुरू हुईं, जब दोनों की पहली तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी, जिसमें वे ग्रीन कलर के कपड़े पहने नजर आ रहे थे। बाद में अंबानी परिवार के साथ राधिका की निकटता ने अनंत के प्रति उनके बढ़ते प्यार का संकेत दिया।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 'लगन लखवानु' सेरेमनी

होने वाली दुल्हन राधिका ने 'लगन लखवानु' के लिए अनामिका खन्ना का पेस्टल ब्लू-टोन्ड लहंगा चुना था। उनके आउटफिट में एक खूबसूरत फ्लोरल पिंक चोली थी, जिसे पेस्टल ब्लू-टोन्ड लहंगे व मैचिंग दुपट्टे के साथ जोड़ा गया था, जिसे साड़ी स्टाइल में उनके कंधे पर पिन किया गया था। राधिका ने अपने लुक को थ्री-लेयर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और डायमंड ब्रेसलेट से पूरा किया था।

radhika

दोपहर के फंक्शन के लिए राधिका ने अपना मेकअप मिनिमम रखा था। सॉफ्ट पिंक चीक्स, ग्लॉसी लिप्स, परफेक्टली लाइन्ड आईज और रेड बिंदी के साथ र्हाइलाइट किया गया मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा था। सेंटर पार्टेड बालों ने उनके लुक में और अधिक ग्लैमर जोड़ दिया था।

radhika

Radhika Merchant Net Worth: करोड़ों की संपत्ति से लग्जरी चीजों तक की मालकिन हैं अंबानी की 'छोटी बहू' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें कि 'लगन लखवानु' पहला गुजराती विवाह समारोह है। यह सेरेमनी पहले वेडिंग इनविटेशन कार्ड के लेखन का प्रतीक है, जिसे 'कंकोत्री' कहा जाता है। फिर इसे निमंत्रण के प्रतीक के रूप में भगवान को प्रस्तुत किया जाता है और परिवार के सभी सदस्य शादी करने वाले कपल के लिए आशीर्वाद मांगते हैं। राधिका और अनंत अपने धर्म में आस्था रखते हैं, यही एक कारण है कि हम उन्हें कई परंपराओं का पालन करते हुए देखेंगे।

anant

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई

29 दिसंबर 2022 को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में एक इंटीमेट सेरेमनी में राधिका और अनंत का रोका हुआ था। समारोह में राधिका पिंक कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिनके कुर्ते पर गोटा पट्टी का वर्क था। उन्होंने अपने लुक को स्कैलप-बॉर्डर दुपट्टे से स्टाइल किया था। उनके लुक का एक और आकर्षण फ्लोरल हाथ फूल था। दूसरी ओर, अनंत अंबानी ने पर्पल कलर का कुर्ता पहना था।

anant ambani

नीता अंबानी भी पिंक एंड ऑरेंज कलर के पटोला सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट-लॉन्ग नेकपीस के साथ स्टाइल किया था। कोकिलाबेन अंबानी ने अपनी पिंक साड़ी पहनी हुई थी। मुकेश अंबानी और आकाश अंबानी को भी जल्द ही शादी करने वाले कपल के साथ पोज देते देखा गया था।

anant

Anant Ambani-Radhika Merchant की लव स्टोरी: बचपन के दोस्त से मंदिर में सगाई तक, ऐसी है उनकी कहानी

फिलहाल, हमें शादी के पहले उत्सव के लिए राधिका का लुक बहुत पसंद आया। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis