By Shivakant Shukla Last Updated:
यह अंबानी परिवार के लिए उत्सव का समय है, क्योंकि उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से शादी करने के लिए तैयार हैं। अनंत और राधिका ने 29 दिसंबर 2022 को राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में एक इंटीमेट सेरेमनी में सगाई की थी। जब से इस प्यार करने वाले जोड़े की सगाई हुई है, तब से उनके रोका समारोह की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं और अब हमें दुल्हन की प्री-सगाई मेहंदी समारोह से उनकी अनदेखी झलक देखने को मिली है। आइए आपको भी दिखाते हैं।
दरअसल, अंबानी परिवार के एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-इंगेजमेंट मेहंदी सेरेमनी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दुल्हन को कैमरे के लिए पोज देते हुए अपने मेंहदी से सजे हाथों को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। सेरेमनी के लिए राधिका ने फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा पहना था। उन्होंने अपने लुक को पोल्की चोकर नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग-टीका और एक लंबे हार के साथ सजाया था। राधिका काफी खूबसूरत लग रही थीं, क्योंकि उन्होंने अपने लुक को डेवी मेकअप और आर्टिफिशियल फूलों से सजी लंबी चोटी से पूरा किया था।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 29 दिसंबर 2022 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से सगाई की थी। उनका प्राइवेट रोका समारोह राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में हुआ था। अपने खास दिन के लिए राधिका ने कुर्ते पर गोटा पट्टी वर्क वाला गुलाबी सूट पहना था। उन्होंने इसे स्कैलप-बॉर्डर दुपट्टे और फ्लोरल हाथ फूल के साथ पेयर किया था। वहीं, अनंत ने पर्पल कलर का कुर्ता पहना था। अनंत अंबानी-राधिका की सगाई की अनदेखी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
30 दिसंबर 2022 को अंबानी परिवार ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया था। बैश के लिए राधिका मर्चेंट ने एक खूबसूरत पेस्टल रंग का फ्लोरल लहंगा पहना था। उन्होंने इसे फ्लोरल हॉल्टर नेक चोली और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने एक पन्ना चोकर हार और मैचिंग झुमके के साथ अपने लुक को पूरा किया था। दूसरी ओर, उनके मंगेतर अनंत अंबानी ने पार्टी के लिए लाल रंग का कुर्ता और पायजामा सेट चुना था। अनंत और राधिका की सगाई पार्टी की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इससे पहले, इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज ने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट के साथ अनंत अंबानी की एक प्यारी-प्यारी तस्वीर साझा की थी और बताया था कि अंबानी बॉय ने अपनी गर्लफ्रेंड को उसी मंदिर में प्रपोज किया था, जहां उन्होंने रोका किया। तस्वीर में लवबर्ड्स को एक-दूसरे की कंपनी एन्जॉय करते देखा जा सकता है। राधिका गुलाबी रंग के सूट में प्यारी लग रही थीं, जबकि अनंत ने नीले रंग का कुर्ता सेट पहना था। अंबानी के पीआर के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, जोड़े ने अपने परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में सगाई की थी। यह भी बताया गया था कि दोनों को मंदिर के राज भोग श्रृंगार समारोह में भाग लेते देखा गया था।
फिलहाल, हम राधिका और अनंत की शादी का इंतजार नहीं कर सकते। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट में जरूर बताएं।