Radhika Merchant 'विदाई' के दौरान फूट-फूट कर रोती आईं नजर, ससुर Mukesh Ambani भी हुए भावुक

राधिका मर्चेंट की विदाई का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है। इसमें उनके ससुर मुकेश अंबानी भी भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Radhika Merchant 'विदाई' के दौरान फूट-फूट कर रोती आईं नजर, ससुर Mukesh Ambani भी हुए भावुक

राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। उनकी शादी की झलकियां अभी भी इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। हालांकि, दुल्हन की विदाई की रस्म ने हमारी आंखों को नम कर दिया। बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी अपनी छोटी बहू को रोता देख बेहद भावुक हो गए।

राधिका मर्चेंट की विदाई रस्म का इमोशनल वीडियो

'विदाई' हिंदू वेडिंग की सबसे भावुक रस्मों में से एक है। यह तब होता है, जब दुल्हन अपने परिवार को अलविदा कहती है, जहां वह पैदा हुई थी और अपने पति व ससुराल वालों के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करती है। हमें राधिका का एक अनदेखा वीडियो मिला, जिसमें वह अपने परिवार को छोड़कर रोती हुई दिखाई दे रही थीं। अनंत उन्हें सांत्वना देते हुए दिखाई दिए, लेकिन उनके ससुर मुकेश अंबानी अपनी बहू को रोता हुआ देखकर बेहद भावुक हो गए।

radhika

radhika

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

'मिसेज अंबानी' के रूप में राधिका मर्चेंट का पहला लुक

'शुभ आशीर्वाद' समारोह के लिए राधिका ने हैंडपेंटेंड लहंगा पहनने का फैसला किया था। लहंगा तीन डिजाइनर्स के कोलैबोरेशन से बनाया गया था। इस पर रियल गोल्ड की जरदोजी से हैंड एम्ब्रॉयडरी की गई थी। उन्होंने इसे फुल रेशमी हैंड एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज के साथ पहना था।

radhika

राधिका ने अपने लुक को खूबसूरत एमराल्ड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका के साथ पूरा किया था। राधिका ने सॉफ्ट लिपस्टिक और काजल लगी आंखों के साथ अपने मेकअप को हल्का रखा था। हालांकि, यह उनका लो बन हेयर स्टाइल था, जिसे कमल के फूलों से सजाया गया था।

radhika

Radhika Merchant ने फ्लॉन्ट की वेडिंग रिंग, जिसमें लिखा है कपल के नाम का शुरुआती अक्षर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

साक्षी धोनी द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में राधिका मर्चेंट ने फलॉन्ट किया सिंदूर

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टा हैंडल पर न्यूली मैरिड कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। फोटो में नई दुल्हन राधिका को पहली बार अपनी मांग में सिंदूर को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है। एमएस धोनी और साक्षी को कपल के साथ पोज देते हुए देखा गया और उन सभी ने प्यारी मुस्कान बिखेरी। अनंत को टोपी पहने देखा गया और वह बेहद खुश दिखाई दिए। फोटो शेयर करते हुए साक्षी ने कपल के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा और उन्हें एक नए सफर की शुरुआत करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

ambani

Radhika Merchant ने मोर के रथ पर सवार होकर की ब्राइडल एंट्री, भावुक पिता ने Anant को सौंपा उनका हाथ। झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको राधिका के विदाई रस्म की झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis