By Varsha Kharkhodia Last Updated:
पंजाबी सिंगर, कंपोजर और लिरिसिस्ट जानी जोहान (Jaani Johan) का कुछ समय पहले गंभीर एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। दरअसल, जानी अपने दो साथियों के साथ चंडीगढ़ के मोहाली सेक्टर 88 के पास एसयूवी से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई थी और जानी को चोट लग गई थी। हाल ही में, जानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी है।
दरअसल, जानी ने अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि, उनकी तबीयत अब कैसी है और साथ ही उन्होंने भगवान का शुक्रिया भी अदा किया है। उन्होंने लिखा, ''भगवान की कृपा से हम सभी अभी ठीक हैं। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। हमें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वाहेगुरु दा शुक्र है।''
(ये भी पढ़ें- दिशा पाटनी ने रूमर्ड BF टाइगर श्रॉफ संग रिश्ते पर की बात, कहा- 'उनका दिमाग बच्चों की तरह है')
इस पोस्ट को शेयर करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ''आज आखों ने मौत और भगवान दोनों देख लिए। मैं और मेरे दोस्त ठीक हैं, बस मामूली चोटें हैं। दुआओं में याद रखना।''
जैसे ही जानी ने अपने एक्सीडेंट की खबर शेयर की, वैसे ही कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं भेजनी शुरू कर दीं। इनमें एमी विर्क, स्टेबिन बेन, रवि दुबे, कनिका कपूर, जैस्मिन भसीन और आस्था गिल जैसे सेलेब्स हैं। यहां देखें उनके कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
दुर्घटना के बाद पुलिस ने मीडिया को बताया था कि, ऐसा लगता है कि, दोनों ही गाड़ियां चौराहे पर नहीं रुकीं और फिर आपस में टकरा गईं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया था कि, टक्कर इतनी तगड़ी थी कि, गाड़ी तीन बार पलट गई थी।
(ये भी पढ़ें- विन्नी अरोड़ा ने पति धीरज धूपर का वीडियो किया शेयर, प्रेग्नेंट पत्नी की नकल करते दिखे एक्टर)
बता दें कि, 'जानी को मन भरया', 'फिलहाल', 'पछताओगे', 'बारिश की जाए' आदि कई लोकप्रिय गानों के बोल लिखने के लिए जाना जाता है। फिलहाल, हम भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।