By Vidushi Gupta Last Updated:
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस प्रियंका उधवानी (Priyanka Udhwani) और एक्टर अंशुल पांडे (Anshul Pandey) को एक-दूसरे से शो के सेट पर प्यार हो गया था। अपनी ऑन-स्क्रीन इक्वेशन और केमिस्ट्री की तरह, कपल रियल लाइफ में भी एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ था और दोनों के इंस्टाग्राम हैंडल्स पर एक-दूसरे के लिए किये गए पोस्ट, ये बात बखूबी दर्शाते थे। लेकिन हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पर चौंका देने वाले आरोप लगाए हैं। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।
पहले ये जान लीजिए कि, प्रियंका उधवानी और अंशुल पांडे ने एक-दूसरे को एक साल तक समझने के बाद डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों 6 साल तक साथ थे। कपल की रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी थी। लेकिन अब प्रियंका के अंशुल पर लगाए गए आरोप कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें: दिशा परमार डायमंड इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती आईं नजर, शादी के बाद बदला अपना नाम)
दरअसल, प्रियंका ने ‘ई-टाइम्स’ को हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड पर एक्ट्रेस को धोखा देने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, पहली कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें फीवर आ गया था और तभी से चीजों ने उनकी जिंदगी में मोड़ लेना शुरू कर दिया। इसकी डीटेल्स शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, “मैंने पिछले हफ्ते अपना वैक्सीनेशन करवाया और मुझे काफी हाई फीवर था। वो शाम के 7 बजे घर से निकले और उन्होंने मुझसे कहा कि, वो कुछ घंटों में वापस आ जाएंगे। हालांकि, वो अगले दिन की शाम को घर लौटे।”
उन्होंने अपने इंटरव्यू में आगे बताया कि, उन्हें अंशुल के धोखा देने के बारे में कैसे पता चला। प्रियंका ने कहा, “मुझे ये सारी चीजें उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज से पता चली और मुझे एहसास हुआ कि, वो किसी लड़की के साथ हैं। मैंने इस रिलेशनशिप को खत्म करने का फैसला किया और इस बारे में अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट कर दिया।” उन्होंने ये भी बताया कि, वो ब्रेकअप के बाद आजाद महसूस करती हैं, क्योंकि ये एक ऐसी स्टेज पर पहुंच चुका था, जहां उन्हें स्टैंड लेना ही पड़ा।”
(ये भी पढ़ें: नेहा धूपिया-अंगद बेदी को पसंद आया फैन द्वारा दिया गया होने वाले बेबी का नाम, बेटी मेहर हैं एक्साइटेड)
जब ‘ई-टाइम्स’ ने इस बारे में अंशुल से बात की, तो उन्होंने इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया। एक्टर के मुताबिक, प्रियंका को वो कहां जा रहे हैं इस बारे में सब कुछ पता था। उन्होंने कहा, “मुझे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करना पसंद नहीं है, लेकिन अगर प्रियंका मुझ पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगा रही हैं, तो ये गलत है। किसी को ये चीज दूसरे व्यक्ति को गिराने के लिए नहीं बल्कि, सबूत के साथ कहनी चाहिए।”
एक्टर ने ये भी कहा कि, 6 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, उन दोनों को इतनी समझ होनी चाहिए कि, पहले वो चीजों को आपस में क्लीयर आउट करें। अंशुल ने कहा, “अगर हम लोग 6 साल से एक साथ इतनी दूर आ गए हैं, तो मैं श्योर हूं कि, हमारे रिश्ते में इमोशनल थकावट से ज्यादा मानसिक खुशी होगी। विडंबना यह है कि, उन्होंने मुझसे इस बारे में बात तक नहीं की। हमें गलत धारणा नहीं बनानी चाहिए।”
(ये भी पढ़ें: किश्वर मर्चेंट फैंस को नहीं दिखाएंगी अपने बेबी का चेहरा, एक्ट्रेस के पति सुयश ने दी जानकारी)
फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, प्रियंका और अंशुल अपने बीच के मतभेदों को जल्द से जल्द सुलझा लें। तो आपकी इस बारे में क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।