By Pooja Shripal Last Updated:
पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने फेमस अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) संग शादी की है। प्रियंका अपने ससुराल वालों के साथ एक अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं, जिसकी झलकियां हमें उनकी इंस्टा पोस्ट से मिल जाती हैं। अब, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने सास-ससुर की एक फोटो शेयर की है और उन्हें एनिवर्सरी विश की है।
हाल ही में, 'हेड्स ऑफ स्टेट' एक्ट्रेस प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पति निक जोनस और उनके माता-पिता केविन जोनस सीनियर व डेनिस जोनस के साथ एक प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की और उन्हें शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं। दिलचस्प बात यह है कि इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वाले भारतीय वेशभूषा में नजर आ रहे हैं, जो प्रियंका और निक की शादी के किसी फंक्शन के वक्त क्लिक की गई थी।
फोटो में प्रियंका की सास डेनिस जोनस गोल्डन-बेज कलर की सिल्क साड़ी में बहुत सुंदर लग रही हैं, जबकि जोनस सीनियर ब्लैक सूट में बहुत डैशिंग लग रहे हैं। प्यारी बहू ने अपनी पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, "आपकी सालगिरह पर आपको अनंत प्यार और खुशी की शुभकामनाएं! @papakjonas @mamajonas।" बाद में, उन्होंने अपनी खूबसूरत सास के साथ एक मनमोहक तस्वीर भी साझा की, जिसमें दोनों गले मिलते हुए नजर आ रही हैं। निक की मां के साथ अच्छा रिश्ता साझा करने वाली प्रियंका ने फोटो के साथ लिखा, "एंजेल।"
प्रियंका चोपड़ा के पति निक के भाई जो जोनस अपने पैरेंट्स की शादी की सालगिरह के दिन ही अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में एक स्पेशल पोस्ट के साथ प्रियंका ने उन्हें भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक कैप्शन के साथ जो की एक लवली फोटो शेयर की और लिखा, "हैप्पी बर्थडे जो @joejonas... आपको हर चीज के लिए शुभकामनाएं! ढेर सारा प्यार।"
प्रियंका और निक की बात करें, तो मशहूर जोड़ी ने मई 2018 में डेटिंग शुरू की थी। निक जोनस ने दो महीने की डेटिंग के बाद जुलाई 2018 में प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया था। इसके कुछ महीनों बाद कपल ने दिसंबर 2018 में शादी कर ली थी। शादी के करीब 4 साल बाद उन्होंने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था। Nick Jonas ने Priyanka Chopra संग 'वरमाला' सेरेमनी पर की थी बात, कहा था- 'यह मुश्किल पर मजेदार है', पूरी स्टोरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, आपको प्रियंका द्वारा शेयर की गई तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।