Priyanka Chopra भाई के प्री-वेडिंग बैश में हुईं शामिल, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के प्री-वेडिंग बैश में देखा गया, जहां वह साड़ी में बेहद सुंदर दिख रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Priyanka Chopra भाई के प्री-वेडिंग बैश में हुईं शामिल, साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाया है। फिलहाल, 'देसी गर्ल' अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के जश्न में शामिल होने के लिए इंडिया आई हुई हैं। बता दें कि सिद्धार्थ की शादी मुंबई में नीलम उपाध्याय से हो रही है, जो साउथ एक्ट्रेस हैं।

मैजेंटा-पिंक साड़ी में प्रियंका चोपड़ा ने खींचा ध्यान

23 अगस्त 2024 को प्रियंका को अपने भाई की शादी के जश्न में शामिल होने के लिए स्पॉट किया गया। हमेशा की तरह, अभिनेत्री ने मैजेंटा साड़ी में सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने साड़ी को मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज़ और कंट्रास्टिंग पर्ल ज्वेलरी के साथ पेयर किया। प्रियंका ने अपने बालों को बन में स्टाइल किया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने ग्लैमरस मेकअप का विकल्प चुना।

PRIYANKA CHOPRA

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सिक्योरिटी को पैपराजी को पुश करने से किया मना

जैसे ही 42 वर्षीय अभिनेत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, पैपराजी उन्हें क्लिक करने के लिए आगे आने लगे। इस कारण उनकी टीम ने उन्हें उनके बहुत करीब आने से रोक दिया। हालांकि, प्रियंका ने स्थिति को शालीनता से संभाला और अपने सुरक्षाकर्मियों से ऐसा न करने को कहा। इसके बाद उन्होंने पैपराज़ी के लिए पोज़ देना शुरू किया और उन्हें देखकर हाथ भी हिलाया।

PRIYANKA CHOPRA

प्रियंका चोपड़ा पैपराज़ी से बातचीत करती आईं नजर

एक अन्य क्लिप में जब प्रियंका कार्यक्रम स्थल से निकल रही थीं, तो बाहर खड़े पैपराज़ी उनसे पोज़ देने के लिए कह रहे थे। हालांकि, अभिनेत्री ने उनसे कहा कि उन्हें उनके जाते समय जल्दी से उनकी तस्वीरें लेनी होंगी। जब पैपराज़ी ने बताया कि अभिनेत्री फिर चली जाएंगी, तो प्रियंका ने कहा, "मिलती हूं न मैं, हूं यहां पे।"

PRIYANKA CHOPRA

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट लुक

प्रियंका ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ़' की शूटिंग पूरी की है। इसके बाद, वह अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए 23 अगस्त 2024 की सुबह भारत पहुंचीं। वह एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखीं और पैपराज़ी को देखकर हाथ हिलाती नज़र आईं। 

PRIYANKA CHOPRA

फिलहाल, प्रियंका की लेटेस्ट झलक आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis