'ग्लोबल आइकॉन' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और अमेरिकी सिंगर व उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) की शादी में दिक्कत आने की खबरें पिछले कुछ समय से भले ही सुर्खियां बटोर रही हों, लेकिन 23 नवंबर 2021 को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके इन अफवाहों को शांत कर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।
दरअसल, 23 नवंबर 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म 'नेटफ्लिक्स' के प्रोग्राम 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को रोस्ट करने वाला एक वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस प्रोग्राम में निक जोनस, जो जोनस और केविन जोनस के अलावा कई कॉमेडियन, और गायकों की पत्नियों ने स्टेज पर आकर अपने पतियों की खिंचाई की, जिसमें दर्शकों को खूब मजा आया। इसी क्रम में प्रियंका ने स्टेज से अपने पति निक की खूब खिंचाई की।
इसका एक वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "अपने पति और उनके भाई को रात के खाने के लिए अच्छी तरह से भूना... जोनस होने का लाभ।"
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)
शो में अभिनेत्री एक चमकदार गहरी गोल्डन और ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में हल्की स्लिट और मैटेलिक हील्स के साथ पहुंची थीं। शो में एक्ट्रेस अपनी जेठानी सोफी टर्नर और डेनिएल जोनस के बगल में बैठी थीं। अपने रोस्ट के दौरान प्रियंका ने अपनी फैमिली प्लानिंग के बारे में भी बात की। उन्होंने साझा किया कि, "हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यही वजह है कि, आज इस बारे में ऐलान करते हुए मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। सॉरी बेबी मुझे ये बताना होगा। निक और मैं प्लानिंग कर रहे हैं कि, आज रात हम जमकर दारू पियेंगे और कल सुबह तक सोयेंगे।" प्रियंका के इस स्टेटमेंट से ये तो साफ है कि, अभी वह बेबी प्लानिंग को लेकर सीरियस नहीं हैं और वह अभी जिंदगी को जमकर जीना चाहती हैं।
जहां दर्शक एक्ट्रेस की इस बात पर ठहाके मारकर हंस पड़े, वहीं निक एक्ट्रेस की ये बात सुनकर हैरान हो गए। इसके बाद अभिनेत्री ने उनसे कहा, "जब मैंने ऐसा कहा तो, आपका चेहरा वाकई डरावना सा हो गया था।" निक ने रिएक्ट करते हुए कहा, 'हां, मैं थोड़ा चिंतित था।' अंत में प्रियंका ने निक जोनस को 'बच्चा' कहते हुए कहा कि, 'मैं किसी और बच्चे का ख्याल नहीं रखना चाहती हूं, मेरा मतलब मुझे किसी और से शादी नहीं करनी है।'
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)
शो में प्रियंका कहती हैं, 'आज मैं यहां आकर बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं, जहां मैं अपने पति निक जोनस को रोस्ट करूंगी और उनके भाईयों को भी, जिनका नाम मैं कभी याद नहीं कर पाउंगी। मैं भारत से हूं जहां संस्कृति, संगीत और मनोरंजन का भंडार है, इसलिए जोनस ब्रदर्स वहां अपनी पकड़ नहीं बना पाए। निक और मेरे बीच 10 साल का एज डिफरेंस है, और 90 के दशक के कई पॉप कल्चर रिफरेंस हैं, जो वो नहीं समझते हैं और मुझे उन्हें समझाना पड़ता है। जो कि ठीक है, क्योंकि हम एक-दूसरे को कुछ बातें सिखाते हैं। उन्होंने मुझे टिक टॉक चलाना सिखाया और मैंने उन्हें दिखाया कि, एक कामयाब एक्टिंग करियर कैसा होता है।'
ध्यान रहे कि, प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से अपना उपनाम 'जोनस' हटा दिया है, जिससे इंटरनेट उनके और पति निक के रिश्ते में दरार होने की खबरें जोरों से चलने लगीं। यही नहीं, दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ने लगी थीं, लेकिन प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इन अटकलों को "बकवास" बताकर खारिज कर दिया था।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा ने पहनी 50,000 रुपए की ग्रीन ड्रेस, वीडियो शेयर कर दिखाई अपने लुक की झलक)
इसी शो में प्रियंका ने अपने तलाक को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि, 'अब क्योंकि हम लोगों ने शादी कर ली है, तो लोग हमारी शादी को लेकर सवाल उठाते हैं। वो कहते हैं कि, ये एक पब्लिसिटी स्टंट है।' इतना ही नहीं, प्रियंका ने ये भी कहा कि, 'ये एक पब्लिसिटी स्टंट हो ही नहीं सकता है, क्योंकि मैं तो निक जोनस को जानती ही नहीं थी। मुझे तो बस इतना पता था कि, वो केविन जोनस के बेबी ब्रदर हैं।'
वर्क फ्रंट की बात करें तो, प्रियंका जल्द ही 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और 'सिटाडेल' नाम की वेब सीरीज में नजर आएंगी। फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा ने ये वीडियो शेयर करके अपने तलाक की अफवाहों को बंद कर दिया है। तो एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।