By Shivakant Shukla Last Updated:
ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के भी अच्छे फेज को एंजॉय कर रही हैं। वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी बेटी मालती मैरी की झलकियां शेयर कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने लाडली का एक प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।
(ये भी पढ़ें: पायल रोहतगी-संग्राम सिंह का तीसरा रिसेप्शनः रेड थाई-स्लिट ड्रेस में सुंदर दिखीं एक्ट्रेस)
दरअसल, 28 अगस्त 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैकग्राउंड में सोनम कपूर-अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दिल्ली 6' का गाना 'गेंदा फूल' भी बज रहा है। वीडियो में प्रियंका को हंसते हुए भी सुना जा सकता है। वीडियो में मालती संगीत का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया है, ''सटरडे मॉर्निंग लाइक।''
इसके पहले, 22 अगस्त 2022 को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया था कि उन्होंने मालती मैरी के साथ पिछला वीकेंड कैसे बिताया था। फोटो में प्रियंका अपनी सात महीने की बेटी को गले लगाकर सेल्फी लेती नजर आ रही थीं। पहली तस्वीर में मालती और प्रियंका सफेद ड्रेस में ट्विनिंग करती दिखाई दे रही थीं, जबकि दूसरी तस्वीर में हम प्रियंका के चेहरे पर उनकी प्यारी बेटी के छोटे पैरों को देख सकते हैं। पोस्ट को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा था, ''प्यार जैसा कोई और नहीं।''
(ये भी पढ़ें: कुणाल रावल-अर्पिता मेहता की 'मेहंदी' में शामिल हुए अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा और मीरा राजपूत)
प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर के 'उम्मेद भवन पैलेस' में एक ईसाई और एक हिंदू समारोह में शादी की थी। बाद में इस जोड़े ने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन भी आयोजित किए थे। जनवरी 2022 में दोनों ने इंस्टाग्राम पर घोषणा की थी कि उन्होंने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था।
प्रियंका के पास पाइपलाइन में कुछ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' है। रूसो ब्रदर्स द्वारा निर्मित 'सिटाडेल' अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी। फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ भी नजर आएंगी।
(ये भी पढ़ें: नेहा धूपिया-अंगद बेदी का घरः लिविंग रूम-किचन से लेकर बच्चों की नर्सरी तक, सब कुछ है शानदार)
फिलहाल, प्रियंका द्वारा शेयर किया गया वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।