By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेत्री से हॉलीवुड डीवा बनीं प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। वह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जिस तरह से वह अपने काम और लाइफ के बीच संतुलन बनाकर चलती हैं, उससे कई लोगों को प्रेरणा मिलती है। बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री होने के अलावा, प्रियंका एक परोपकारी, लेखक और एंटरप्रेन्योर हैं। प्रियंका अपनी लाइफ के हर किरदार को बखूबी निभा रही हैं।
पर्सनल लाइफ की बात करें, तो प्रियंका ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। कपल ने साल 2022 की शुरुआत में सरोगेसी के माध्यम से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के आगमन के साथ पैरेंट्स क्लब में एंट्री की थी। निक और प्रियंका बेहद प्रोटेक्टिव पैरेंट्स हैं, जिन्होंने अब तक अपनी बेटी का चेहरा पूरी दुनिया से छुपाकर रखा है।
अब, प्रियंका चोपड़ा ने 23 नवंबर 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस की एक सुपर क्यूट तस्वीर साझा की। अनमोल तस्वीर में नन्ही मुंचकिन को अपने पालने में शांति से सोते हुए देखा जा सकता है और उसकी आंखें ऊनी गुलाबी टोपी से ढकी हुई थीं। हालांकि हमें मालती के आधे चेहरे की एक झलक मिल गई। तस्वीर को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा है, "मेरा अर्थ..."
इसके पहले, 10 नवंबर 2022 को प्रियंका भारत से लौटने के बाद अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की थी। तस्वीर में बिंदास मां अपनी बच्ची के साथ फिर से जुड़कर बहुत खुश लग रही थीं। वह अपने पति के साथ अपने घर में फर्श पर लेटी हुई दिखाई दे रही थीं। प्रियंका ने अपनी बेटी को गले से लगाया हुआ था और निक उन्हें प्यार से निहार रहे थे। तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा था, "घर।"
11 नवंबर 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपने लॉस एंजेलिस वाले घर से दो खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें उनके घर पर क्रिसमस की सजावट की झलक दिखाई गई थी। बता दें कि क्रिसमस 2022 उनकी बेटी मालती का पहला क्रिसमस होने जा रहा है और मम्मी इसे ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। एक तस्वीर में वह एक सोफे पर बैठी और अपने घर पर क्रिसमस ट्री की ओर इशारा करते हुए देखी जा सकती थीं। दूसरी तस्वीर में वह अपनी बेटी के साथ लैंप के पास बैठी हुई दिखाई दे रही थीं, जो एक प्रिंटेड कुर्ती में सबसे प्यारी लग रही थी। इसके ऊपर उन्होंने लिखा था, "बहुत कुछ दिखने लगा है...।" इस बार प्रियंका की अपनी बेटी मालती मैरी के साथ पहली दिवाली थी, जिसे उन्होंने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हमें तो मालती की क्यूट तस्वीर से प्यार हो गया है। तो आप इस पर क्या कहते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।