By Rinki Tiwari Last Updated:
बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भले ही एक इंटरनेशनल स्टार बन गई हैं, लेकिन वह जानती हैं कि, अपने परिवार के साथ कीमती पल कैसे साझा करना है या अपने करीबी लोगों को कैसे याद करना है। हाल ही में, उन्होंने प्रियंका ने अपनी दिवंगत नानी को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
पहले ये जान लीजिए कि, प्रियंका चोपड़ा वर्तमान समय में अपने पति निक जोनस के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। वह लॉस एंजेलिस में अपने परिवार के साथ बस चुकी हैं। कपल एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं और उन्होंने अपनी बच्ची का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है।
(ये भी पढ़ें- सामंथा रुथ प्रभु को यूजर ने कहा- 'अकेले ही मरोगी', एक्ट्रेस ने करारा जवाब देकर बोलती कर दी बंद)
28 मई 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी दिवंगत नानी की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी नानी अखबार में अपनी नातिन (प्रियंका) के ऊपर लिखे आर्टिकल को पढ़ रही हैं। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा है, “जन्मदिन मुबारक हो नानी। हमेशा आपको याद करती हूं।”
इससे पहले, 12 अप्रैल 2022 को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी नानी के बर्थडे पार्टी से दो पुरानी तस्वीरें साझा की थीं। एक तस्वीर में 6 वर्षीय प्रियंका अपनी नानी के बगल में बैठी दिखाई दे रही थीं, जबकि उनकी मां मधु और चचेरी बहन उनके बगल में बैठी थीं। एक अन्य तस्वीर में प्रियंका अपनी नानी को केक खिलाती नजर आ रही थीं। बेबी प्रियंका लाल स्कर्ट के साथ पर्पल कलर के टॉप में क्यूट लग रही थीं।
अपनी नानी के जन्मदिन से तस्वीरें साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में एक नोट लिखा था, “सभी 6 लोग, मेरी नानी का जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने मेरी परवरिश में मदद की, जबकि मेरे मां और पिताजी ने पढ़ाई और एक मेडिकल करियर को संतुलित किया। वह मेरी परवरिश का बेहद सुसंगत हिस्सा थीं। मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं कि, मेरे जीवन में माता के रूप में वह मेरे पास इतने मजबूती के साथ थीं। मैं आप सभी के लिए बहुत आभारी हूं। हमेशा आपकी याद आती है, नानी। साथ ही @chickyp85 हमेशा की तरह सबसे प्यारी लग रही हैं! नोट- मैं पहली तस्वीर में इतनी शैतान क्यों दिख रही हूं? आपके विचार?”
(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी ने मंगेतर संग्राम सिंह पर कहा- 'वो बगल में नहीं होते हैं, तो मुझे नींद नहीं आती है')
फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गई फोटो आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।