प्रियंका चोपड़ा की करवा चौथ की तस्वीरें आईं सामने, पति निक संग रोमांटिक अंदाज में दिखी एक्ट्रेस

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के लिए शादी के दूसरे साल भी करवा चौथ का व्रत रखा है। आइये जानें कैसे इस कपल ने इस मोमेंट को बनाया स्पेशल?

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा की करवा चौथ की तस्वीरें आईं सामने, पति निक संग रोमांटिक अंदाज में दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हिंदी फिल्मों की एकमात्र ऐसी हीरोइन हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग के बल बूते से इंटरनेशनल लेवल पर खुद की एक अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि आज के टाइम में इस एक्ट्रेस का चारों तरफ बोलबाला है। लेकिन अपने पति और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ विदेश में बस जाने के बावजूद भी प्रियंका का भारतीय परंपराओं से ख़ासा लगाव है, जिसके चलते वो भारत में हर साल धूम-धाम से मनाए जाने वाले करवा चौथ के फेस्टिवल को बेहद ट्रेडिशनल तरीके से सेलिब्रेट करती हैं। 

इस साल भी प्रियंका अपने पति निक के लिए करवा चौथ का व्रत रखती नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अपने दूसरे करवा चौथ की दो तस्वीरें शेयर की हैं। जहां पहली तस्वीर में वो लाल साड़ी में नजर आ रही हैं, और उनके हाथ पर पूजा की थाली भी देखी जा सकती है। इस दौरान उनके चेहरे पर एक प्यारी स्माइल भी साफ नजर आ रही है। वहीं दूसरी फोटो में वो पति निक जोनस संग रोमांटिक पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों के साथ प्रियंका ने सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं देते हुए अपने पति निक के लिए प्यार जताया है।

पिछले साल पहली बार मनाया था करवा चौथ 

बीते साल 17 अक्टूबर, 2019 को प्रियंका ने निक के साथ अपना पहला करवा चौथ लॉस ऐंजिलिस में मनाया था। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें ‘फैशन क्वीन’ प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं। लाल साड़ी और लाल चूड़ियों में अपने साजन के लिए सजीं इस एक्ट्रेस का पूरा एटायर एक परफेक्ट देसी लुक की वाइब दे रहा था। इनमें से एक फोटो में प्रियंका निक की बाहें थामे उनके कंधे पर सिर रखकर बैठी हुईं थीं। वहीं, दूसरी तस्वीर प्रियंका के हाथों में लगी मेहंदी की थी, जो उन्होंने खुद प्यार से अपने सैंया जी के लिए लगाई थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का आलीशान विला किसी राजमहल से कम नहीं)

2018 में रचाई थी शादी 

बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर, 2018 को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी, जबकि उसके अगले दिन दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए थे। शादी के वक्त दोनों की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए रहे थे। इनकी हिंदू स्टाइल से हुई वेडिंग में संगीत और हल्दी से लेकर नाच-गाना तक सब कुछ था। शादी को एक प्राइवेट अफेयर रखने के बाद इस कपल ने दिल्ली में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया था जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा देश के टॉप बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और पीएम मोदी जैसी बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की थी। (ये भी पढ़ें: फर्स्ट डेट पर निक के 'किस' न करने से क्यों अपसेट हो गई थीं प्रियंका चोपड़ा? जानिए पूरा किस्सा)

ऐसे हुई थी दोनों की मुलाकात 

हालांकि प्रियंका और निक शादी को 2 साल होने को हैं, लेकिन इसके बाद भी फैंस अपने चहेते कपल की लव लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स जानने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहते हैं। दरअसल, अपने से 10 साल छोटे निक से प्रियंका अ‍मेरिकन टीवी शो ‘क्‍वांटिको’ की शूटिंग के दौरान मिलीं थीं। हालांकि निक इस शो का हिस्‍सा नहीं थे लेकिन प्रिंयका के साथ क्वांटिको में काम कर चुके सेट एक्टर ग्रैहम रॉजर्स ने दोनों की मुलाकात कराई थी। 

इसी दौरान दोनों की बातचीत हुई थी, फिर धीरे-धीरे इन दोनों को एक-दूसरे की जोड़ी पसंद आने लगी थी, और दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया था। निक ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि प्रियंका के साथ तीन डेट्स के बाद ही उन्होंने इस ब्यूटीफुल एक्ट्रेस को प्रपोज कर दिया था, जिसका रिप्लाई प्रियंका ने निक को हां में दिया था। उसके बाद दोनों के घरवाले मिले और ‘निकयांक’ साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे।  

खुलकर करते हैं प्यार का इजहार 

सोशल मीडिया पर शादी के बाद अक्सर ये कपल एक-दूसरे के प्यार में डूबा हुआ नजर आता है। समय मिलने पर ये दोनों लव बर्ड्स पर एक-दूसरे के लिए पोस्ट डेडिकेट करने या स्पेशल तरीके से प्यार जताने का मौका बिल्कुल नहीं छोड़ते हैं। (ये भी पढ़ें: पति निक जोनास पर प्रियंका चोपड़ा को आया गुस्सा, देखें लाइव वीडियो में क्या हुआ?)

तो आपको प्रियंका की ये तस्वीरें कैसी लगी? हमें कमेंट सेक्शन में बताना न भूलें। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम

BollywoodShaadis