निक जोनस ने प्रियंका-मालती संग ईस्टर लंच की फोटोज कीं शेयर, फैंस को मेनू में दिखा 'टाइगर मिल्क'

अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती के साथ ईस्टर सेलिब्रेट किया। अब सिंगर ने अपने लंच टाइम की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसके मेनू ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

निक जोनस ने प्रियंका-मालती संग ईस्टर लंच की फोटोज कीं शेयर, फैंस को मेनू में दिखा 'टाइगर मिल्क'

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopraऔर निक जोनस ने इस साल लंदन में अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के साथ एक इंटीमेट, लेकिन शानदार ईस्टर उत्सव मनाया। अमेरिकी सिंगर ने अपने इंस्टा हैंडल पर ईस्टर उत्सव की एक झलक साझा की है। निक द्वारा साझा की गई तस्वीर में वह अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती के साथ प्यारे पल का आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का ईस्टर लंच मेनू

10 अप्रैल 2023 को निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 'हैप्पी ईस्टर' कैप्शन के साथ अपने सेलिब्रेशन से कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने फैंस को अपने स्वादिष्ट ईस्टर लंच मेनू की भी एक झलक दिखाई है। तस्वीर में निक और प्रियंका एक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं और उत्सुकता से मालती को खेलते हुए देख रहे हैं। ऐसा लगता है कि लाडली किसी उपहार का बॉक्स खोलते हुए देख रही है। निक ने ईस्टर लंच की एक तस्वीर भी साझा की, जिसमें उनके लिए एक कस्टमाइज्ड मेनू भी था। 

priyanka

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के ईस्टर लंच में मेन कोर्स के लिए रोस्टेड हैम, टाइगर मिल्क और कुछ डिलीशियस व्यंजन शामिल थे। कपल के लंच टेबल को काफी अच्छे से सजाया गया है और इसमें ईस्टर अंडे और स्काई ब्लू कलर की मोमबत्तियां हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर निक की पोस्ट को एक कैप्शन के साथ फिर से साझा किया, जिसमें लिखा था, "सो हैप्पी यू आर होम डैडी @nickjonas।"

priyanka

निक-प्रियंका के मेनू में 'टाइगर मिल्क' पर गया फैंस का ध्यान

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के ईस्टर लंच के मुख्य कोर्स में 'टाइगर मिल्क' देखने के बाद कई फैंस ने हैरानी जताई। एक फैन ने निक की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “टाइगर्स मिल्क…. इसी तरह से आप एक रॉकस्टार हैं।" एक अन्य ने पूछा, "ठीक है, क्या टाइगर का दूध जैसा मैं सोचता हूं वैसा है?" यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।

nick

प्रियंका चोपड़ा की ईस्टर पोस्ट

इससे पहले, प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने ईस्टर समारोह की एक झलक दी थी। बिंदास मां ने अपने इंस्टा हैंडल पर बेटी मालती के साथ कुछ सुपर एडोरेबल तस्वीरें साझा की थीं। इनमें बेबी मालती सफेद रंग की टी-शर्ट पहने दिख रही हैं, जिस पर 'मालती मैरी का पहला ईस्टर' लिखा हुआ था और उनके हाथ में चॉकलेट ईस्टर एग था। 

priyanka

दूसरी सेल्फी में मां-बेटी की जोड़ी एक जैसे नाइटवियर में दिख रही थी और एक्ट्रेस मालती मैरी के सिर पर किस कर रही थीं।आखिरी तस्वीर में स्टार किड को अपने पालतू डॉगी के साथ समय बिताते हुए दिखाया गया था।

priyanka

priyanka

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

प्रियंका फिलहाल अपनी स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' और अपनी हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' की रिलीज के लिए तैयार हैं। परिवार हाल ही में 'NMACC' लॉन्च और 'Citadel' प्रमोशन के लिए भारत आया था। हाल ही में प्रियंका ने अपना नया प्रोजेक्ट भी साइन किया है। इस फिल्म का नाम 'हेड्स ऑफ स्टेट' है और इसमें प्रियंका के साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना नजर आएंगे। 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की टोटल नेट वर्थ के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको निक द्वारा शेयर की गई ईस्टर सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis