By Shivakant Shukla Last Updated:
कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से हुए लॉकडाउन (Lockdown) के चलते इन दिनों आम-आदमी से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी अपने घरों में कैद हैं। हालांकि, घरों में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हैं, और अपने फोटो व वीडियो शेयर करके फैंस से जुड़े हुए हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी इन दिनों अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ लॉस एंजेलिस स्थित घर में हैं। उनके साथ घर में उनकी भतीजी स्काई और चचेरी बहन दिव्या सहित परिवार के अन्य सदस्य भी हैं। हाल ही में प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। तो आइए देखें वह फोटो।
दरअसल, प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है, वह निक के साथ क्लिक कराई हुई पहली फोटो है। दोनों ने अपनी पहली डेट पर कैप लगाकर फोटो क्लिक कराई थी। प्रियंका रेड कलर की ड्रेस में काफी सुंदर लग रही हैं। (ये भी पढ़ें: आइसोलेशन में प्रियंका चोपड़ा का ऐसे ध्यान रख रहे हैं निक जोनास, फोटो हो रही वायरल)
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दो साल पहले एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों एक-दूसरे के कई फोटो शेयर करते रहते हैं। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा- ''2 साल पहले हमने साथ में पहली तस्वीर ली थी। तब से हर दिन आप मेरी जिंदगी में खुशी लेकर आए हो। आई लव यू निक जोनस। हमारी जिंदगी को साथ में शानदार बनाने के लिए शुक्रिया। अभी और डेट नाइट्स आना बाकी हैं।'' (ये भी पढ़ें: पति निक जोनास पर प्रियंका चोपड़ा को आया गुस्सा, देखें लाइव वीडियो में क्या हुआ?)
वहीं, निक जोनस ने भी उन दिनों को याद किया है जब दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। निक ने एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। इसमें भी दोनों ने कैप लगाकर फोटो क्लिक कराई थी। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ''यह खूबसूरत महिला और मैं 2 साल पहले हमारी पहली डेट पर गए थे। यह मेरी जिंदगी के 2 बेस्ट साल हैं और मैं खुशकिस्मत हूं की पूरी जिंदगी उनके साथ गुजारने वाला हूं। आई लव यू। हैप्पी 2 साल।''
इसके पहले प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने मम्मी-पापा की एक पुरानी तस्वीर शेयर करके उन्हें सैल्यूट किया है। दरअसल, अमेरिका में 25 मई को मेमोरियल डे मनाया जाता है। इस दिन अमेरिका में उन सैनिकों को याद किया जाता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपनी जान लगा दी। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पैरेंट्स अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा की भारतीय सेना वाली तस्वीर शेयर की और उन्हें निस्वार्थभाव से काम करने के लिए सराहा और बताया कि उनके मम्मी-पापा दोनों भारतीय सेना में थे। उन्हें खुशी है कि वह इस भारतीय सेना के परिवार से आती हैं। (ये भी पढ़ें: लॉकलाउन में प्रियंका चोपड़ा पर निक जोनास का खुलासा, बताया कैसे बीत रहा है ये समय)
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अपने मम्मी-पापा की थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '' मेरे पापा-मम्मी दोनों भारतीय सेना में थे.... और शायद इसलिए मुझे पूरी दुनिया में सैन्य परिवारों के साथ ऐसी रिश्तेदारी का एहसास है। आज उन सभी नायकों को यदा करें जिन्होंने हमारीआजादी की रक्षा के लिए अपना जीवन दिया है।''
बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो वह आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' में नजर आईं थी। ये मूवी 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर, जायरा वसीम नजर आए थे। मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। जल्द ही वह राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं।
फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस समय लॉस एंजेलिस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।