By Pooja Shripal Last Updated:
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके अमेरिकन सिंगर-पति निक जोनस (Nick Jonas) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं, जो अपनी केमिस्ट्री से हर बार फैंस का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में, प्रियंका न्यूयॉर्क में आयोजित हुए अपने पति निक के कॉन्सर्ट में शामिल हुईं, जहां वह उनकी परफॉर्मेंस पर इमोशनल होती हुई नजर आईं।
13 अगस्त 2023 को प्रियंका चोपड़ा के एक फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अभिनेत्री का एक वीडियो शेयर किया, जो न्यूयॉर्क के 'यांकी स्टेडियम' में आयोजित हुए उनके पति निक जोनस के कॉन्सर्ट का था। वीडियो में कॉन्सर्ट शुरू होने के तुरंत बाद प्रियंका को भावुक होते हुए देखा जा सकता है। अपने प्यारे पति निक को स्टेज पर परफॉर्म करते देख प्रियंका अपने आंसू पोंछती नजर आईं, जो उनके लिए वाकई बेहद इमोशनल और गर्व से भर देने वाला पल था।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
जैसे ही प्रियंका का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, वैसे ही नेटिजंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक इंस्टा यूजर ने लिखा, "क्वीन प्री (प्रियंका) की आंखों में आंसू क्यों हैं, मुझे लगता है कि यह एक रियल जोनस फैन की खुशी है। ओह, लव यू बेब्स।" एक अन्य ने कमेंट में लिखा, "वह एक ही समय में भावुक और अपने पति के लिए प्राउड फील कर रही हैं।" यहां देखें कमेंट्स।
कॉन्सर्ट में भाग लेने के दौरान प्रियंका काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं। इस नाइट इवेंट के लिए प्रियंका ने एक ऐसा आउटफिट चुना था, जो उस जगह के माहौल के लिए परफेक्ट हो। एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर के चेकर्ड क्रॉप टॉप को कैरी किया था, जिस पर सीक्विन वर्क किया गया था। उन्होंने इसे साइड-स्लिट पेंसिल स्कर्ट और जैकेट के साथ पेयर किया था। बोल्ड मेकअप, मिनिमल एक्सेसरीज़ और खुले बाल उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे।
'पीपल' के साथ अपने एक हालिया इंटरव्यू में निक ने अपनी और प्रियंका की हिंदू शादी के दौरान हुई 'वरमाला' की रस्म के बारे में बात की थी। उन्होंने समारोह से एक खूबसूरत याद साझा करते हुए इसे 'कठिन पर मजेदार खेल' बताया था। उसी के बारे में बात करते हुए उन्होंने साझा किया था कि कैसे दूल्हा और दुल्हन को उनके संबंधित परिवार के सदस्यों द्वारा उठाया जाता है और कपल एक-दूसरे के गले में माला डालने की कोशिश करता है।
निक ने इसे एक मज़ेदार खेल और दिल छू लेने वाला अनुभव बताते हुए कहा था, "भारतीय शादियों में एक ऐसा पल होता है, जब दूल्हे और दुल्हन को उनके परिवार के सदस्यों द्वारा कंधों पर उठाया जाता है और एक तरह का खेल खेला जाता है, जिसमें कपल द्वारा एक-दूसरे को माला पहनाई जाती है। यह काफी मुश्किल है, खासकर जब आपके सामने मेरी प्रियंका जैसी कोई प्रतिस्पर्धी हो, लेकिन दूल्हा-दुल्हन में से जो भी कोई पहले माला पहनाता है, ऐसा माना जाता है कि परिवार में वही सबसे ज्यादा प्रभावशाली होगा। इसलिए यह वास्तव में परिवार के सदस्यों के लिए गर्व महसूस करने वाला एक मजेदार खेल है। यह वास्तव में दिल को छूने वाला और परिवारों के लिए एक-दूसरे से जुड़ने का बढ़िया तरीका है।"
(प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)
फिलहाल, निक की परफॉर्मेंस देखकर प्रियंका के भावुक होने के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।