पति निक जोनास पर प्रियंका चोपड़ा को आया गुस्सा, देखें लाइव वीडियो में क्या हुआ?

हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के एक लाइव वीडियो (Live Video) के दौरान उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने कुछ ऐसा काम किया जिससे प्रियंका को गुस्सा आ गया, तो आइए देखें वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पति निक जोनास पर प्रियंका चोपड़ा को आया गुस्सा, देखें लाइव वीडियो में क्या हुआ?

कोरोना वायरस (Coronavirus) के खौफ से इन दिनों पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। सुरक्षा के चलते भारत देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया है। सभी सेलिब्रिटी भी सेल्फ क्वारनटीन (Self Quarantine) में हैं। फिल्म और सीरियल की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है, लेकिन घर में रहते हुए भी सितारे लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी लगातार अपने फॉलोअर्स के साथ जुड़ी हुई हैं। हाल ही में उनके एक लाइव वीडियो (Live Video) के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। प्रियंका चोपड़ा लाइव वीडियो पर थीं, इसी बीच उनके पति निक जोनास (Nick Jonas) ने पीछे से किचन में बर्तन गिरा दिए। इस बात से प्रियंका को गुस्सा आ गया, तो आइए देखें वीडियो।

प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसमें उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा है। ये वीडियो प्रियंका के एक फैन क्लब ने शेयर किया है। जिसमें प्रियंका लाइव वीडियो पर कह रही हैं, 'मुझे पता है कि ये मुश्किल वक्त है और हम वो सब कर रहे हैं, जो हमें करना चाहिए...' इतने में उनके पीछे से निकल कर पति निक जोनास किचन में जाते हैं और जाते ही वहां बर्तन गिरा देते हैं। बर्तन गिरने की तेज आवाज प्रियंका के वीडियो में साफ सुनाई दे रही है।

वहीं ये आवाज सुनकर प्रियंका को वीडियो में डिस्टर्बेंस होती है और वो कुछ कर तो नहीं पाती हैं लेकिन वीडियों में कुछ सेकेंड्स के लिए उनका गुस्सा नजर आ जाता है। बस फिर क्या था प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो गया। वहीं कई लोगों का मानना है कि वीडियो में दिख रहा शख्स निक जोनास नहीं बल्कि कोई और है जो उनके घर में रुका हुआ है। हालांकि फैन पेज पर इस शख्स को निक जोनास ही बताया गया है। बहरहाल, प्रियंका चोपड़ा का गुस्से वाला रिएक्शन लोगों को काफी क्यूट भी लग रहा है। 

लॉस एजेंलिस में हैं प्रियंका और निक 

बता दें कि प्रियंका और निक दोनों ही लॉस एजेंलिस में अपने घर में आइसोलेशन में रह रहे हैं। अमेरिका में दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे अधिक कोरोना वायरस के मरीज सामने आए हैं। मरीजों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच गई है। कोरोना वायरस के चलते अमेरिका में लॉकडाउन लागू है। अमेरिका में लगातार कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं और मौतों का सिलसिला जारी है। बात करें प्रियंका की तो वो विदेश में जरूर हैं लेकिन भारत से जुड़ी हुई हैं। पीएम मोदी की अपील पर बाकी भारतीय नागरिकों की तरह प्रियंका ने भी तालियां बजा कर कोरोना वॉरियर्स का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने अपने घर में दिया भी जलाया था।

कोरोना के खिलाफ जंग में डोनेट कर रहे हैं निक-प्रियंका

हाल में निक और प्रियंका ने कई भारतीय और इंटरनैशनल चैरिटी फंड में कोरोना रिलीफ के लिए डोनेट करने का भी फैसला किया है। वैसे केवल कोरोना ही नहीं इसके अलावा भी निक और प्रियंका दुनियाभर की चैरिटेबल संस्थाओं के लिए परोपकारी काम करते रहते हैं। वहीं, कोरोना के खिलाफ जंग में प्रियंका और निक ने पीएम केयर्स फंड, यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका, गूंज और कई चैरिटी ऑर्गनाइजेशन को डोनेट किया है।  (ये भी पढ़ें: आइसोलेशन में प्रियंका चोपड़ा का ऐसे ध्यान रख रहे हैं निक जोनास, फोटो हो रही वायरल)   

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की तो प्रियंका ने 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड में कमबैक किया है। ये मूवी 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर, जायरा वसीम नजर आए थे। मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी। फिलहाल, आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis