By Shivakant Shukla Last Updated:
ग्लैमर वर्ल्ड के पॉपुलर लव बर्ड्स प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) अपने प्रोफेशनल वर्क के चलते काफी दिनों से एक-दूसरे से दूर रह रहे थे। हालांकि, अब दोनों काफी समय बाद फिर एक साथ हो गए हैं। हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने पति निक संग एक रोमांटिक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।
पहले तो ये जान लीजिए कि, जब प्रियंका चोपड़ा, हॉलीवुड एक्टर रिचर्ड मैडेन के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट 'Citadel' की शूटिंग के लिए लंदन में रह रही थीं, तब निक लॉस एंजलिस (कैलिफोर्निया) के घर में थे। हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि, निक अपनी वाइफ के पास लंदन पहुंच गए हैं।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)
दरअसल, 3 अगस्त 2021 की रात को प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में निक और प्रियंका दोनों नजर आ रहे हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी आंख बंद करके निक को गले लगाई हुई हैं। इसे शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, "वह घर है।" शेयर करने के कुछ ही समय बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
जानकारी के लिए बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अपने 'सपनों के राजकुमार' सिंगर निक जोनस से शादी रचाई थी। दोनों 'वैनिटी फेयर ऑस्कर्स' की आफ्टर पार्टी के दौरान मिले थे। प्रियंका और निक के बीच 10 सालों का ऐज गैप है, लेकिन इसके बावजूद दोनों फैंस को कपल गोल्स देते हैं। दोनों की शादी को दो साल हो गए हैं और तब से लेकर अब तक दोनों एक-दूसरे के साथ लवली टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)
18 जुलाई 2021 को प्रियंका के 39वें जन्मदिन पर निक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसमें पहली फोटो लेटेस्ट है, जिसमें वो पिंक साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर प्रियंका के बचपन की है, जिसमें एक्ट्रेस ने पिंक कलर का लहंगा पहना है। इसके कैप्शन में निक ने लिखा था, “हैप्पी बर्थडे माय लव। आप दुनिया की सारी खुशी डिजर्व करती हैं। आज और हर दिन, मैं आपसे प्यार करता हूं।”
(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई को हुए 3 साल पूरे, 1.5 करोड़ की रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस)
वहीं, 14 जून 2021 को निक ने अपनी लविंग वाइफ को याद करते हुए एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इसके कैप्शन में सिंगर ने लिखा था, “उसका। बस यही। बस यही पोस्ट है। अपने प्यार को मिस कर रहा हूं।”
फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, प्रियंका और निक एक-दूसरे को बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। तो आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।