By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जो कि ‘देसी गर्ल’ के नाम से भी जानी जाती हैं, उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर न केवल बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई है, बल्कि हॉलीवुड में भी आज वे एक जाना-पहचाना नाम बन गई हैं। प्रियंका चोपड़ा की शादी अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) से हुई है। साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में इनकी शादी बड़े ही भव्य तरीके से हुई थी।अपनी शादी के सिर्फ एक साल बाद ही निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में एक आलीशान घर खरीद लिया था, जो कि लगभग 20 मिलियन डॉलर यानी कि 144 करोड़ रुपए का है। यह घर प्रियंका चोपड़ा के ससुराल वाले घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। एक नजर डालते हैं प्रियंका चोपड़ा के यूएस वाले घर की खूबसूरत तस्वीरों पर।
प्रियंका और निक के घर का लिविंग रूम बड़ा ही शानदार है। इसके इंटीरियर को देखकर आपकी निगाहें थम सी जाएंगी। जहां इन्होंने अपने घर में आइवरी में हार्डवुड फ्लोर बनवा रखे हैं, वहीं लकड़ी का कॉफी टेबल भी कम स्टाइलिश नहीं है। कपल के लिविंग रूम में क्रीम कलर के सोफे लगे हुए हैं। बैकग्राउंड में पत्थर वाली दीवारें बहुत ही आकर्षक नजर आती हैं। लिविंग रूम हर तरह की सुविधाओं से सुसज्जित है। यहां अक्सर निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें अक्सर सामने आती रहती हैं।
अपने लिविंग रूम में प्रियंका चोपड़ा ने एक फायरप्लेस भी बनवा रखा है, जिसमें कि आग जलती रहती है और यह गर्मी देता है। यह भी बहुत ही खूबसूरत तरीके से बनाया गया है। इसे देखकर घर में बिल्कुल आउटडोर वाली फीलिंग आती है। प्रियंका चोपड़ा कई बार इसे बैकग्राउंड में लेकर अपनी तस्वीरें खिंचवा चुकी हैं और सोशल मीडिया में शेयर भी कर चुकी हैं। ऐसी ही एक तस्वीर कुछ समय पहले देखने के लिए मिली थी, जिसमें कि वे सोफे पर पॉपकॉर्न लेकर अपने कुत्ते के साथ बैठी हुई थीं। इसमें उनका ड्रेस भी पूरी तरह से लिविंग रूम के साथ मैच कर रहा था।
प्रियंका चोपड़ा के यूएस वाले घर का डाइनिंग एरिया भी बहुत ही खूबसूरत तरीके से बना हुआ है। यह पूरी तरीके से मॉडर्न स्टाइल में बना है। इसमें लकड़ी के पैनल लगे हुए हैं, जिससे कि घर के बाकी हिस्सों से यह अलग हो जाता है। एक बड़ा सा लकड़ी का डाइनिंग टेबल यहां रखा हुआ है। काले रंग के 8 कुशन के साथ यहां कुर्सियां भी रखी हुई हैं, जो कि पूरे परिवार और दोस्तों के लिए काफी हैं।
कोरोना संकट के समय लॉकडाउन के दौरान प्रियंका चोपड़ा को कई बार इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए देखा गया। वे अपने फैंस के साथ जब भी कनेक्ट हो रही थीं, तो उनके बैकग्राउंड में बार-बार घर की एक खास जगह देखने को मिल रही थी। इसका इंटीरियर बहुत ही सुंदर दिख रहा था। क्रीम कलर का बैकग्राउंड देखते ही बन रहा था। यही नहीं, ड्रॉअर भी बहुत ही सुंदर तरीके से काटकर डिजाइन किए गए थे। घर के अंदर लगे पौधे उनके फ्रेम की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे।
प्रियंका चोपड़ा ने एक बार कहा था कि जब निक जोनस ने उन्हें प्रपोज किया था, तब उन्होंने उनसे कह दिया था कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता, वे सिर्फ अंडे बना सकती हैं। हालांकि, इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा अपने किचन को इस्तेमाल में ही नहीं लाते। एक वीडियो शूट करने के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने किचन की भी झलक दिखा दी थी। यह किसी शेफ के ड्रीम किचन से बिल्कुल भी कम नहीं था। इसमें ज्यादातर चीजें सफेद रंग की नजर आई थीं। किचन में एक अलग ही तरह की ताजगी देखने को मिली थी। इसमें सीलिंग ग्लास विंडोज लगे हुए थे। (ये भी पढ़ें: अनिल कपूर की लव स्टोरी: डेट पर जाने के लिए टैक्सी का किराया देती थीं पत्नी सुनीता, ऐसी है कहानी)
कुछ समय पहले प्रियंका चोपड़ा ने जब 'सेफहैंड्स चैलेंज' लिया था, तब उन्होंने अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। इस दौरान उनके पाउडर रूम की एक झलक देखने के लिए मिली थी। जी हां, इनके कमरे की दीवारें सफेद रंग की हैं, जिस पर टेक्सचर देखने को मिलते हैं। साथ ही कमरे में फ्लोरल लैंप्स भी नजर आ जाते हैं। प्रियंका-निक के कमरे में कई जगह क्रीम कलर का इस्तेमाल किया गया है। इनके कमरे की एक दीवार ऐसी भी है, जिस पर कि एक वॉलपेपर नजर आता है, जो कि गहरे सफेद रंग के साथ कॉन्ट्रस्ट पैदा कर रहा था। एक ओवल शेप का वॉश बेसिन भी बना हुआ है। इसके अलावा एक मिरर और एक हल्के ब्राउन रंग का टेबल भी बैकग्राउंड में नजर आ रहा था।
इसमें कोई शक नहीं कि प्रियंका चोपड़ा के घर की लाइब्रेरी भी उनके घर की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। हमेशा निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को यहां शूटिंग करते हुए देखा जाता है। इनके वीडियो में कई बार बैकग्राउंड में किताबों के रैक देखने को मिल चुके हैं। इनमें क्लासिक बुक्स रखे हुए नजर आते हैं। आइवरी चेयर भी यहां रखे हुए हैं। लाइब्रेरी में ब्राउन कलर का साइड टेबल भी लगा हुआ है, जिस पर कि एक मेटालिक लैंप नजर आता है। यह इसे मॉडर्न लुक प्रदान करता है। (ये भी पढ़ें: 'केजीएफ' स्टार यश की लव स्टोरी: डरते-डरते राधिका को किया था प्रपोज, 6 महीने बाद मिला था जवाब)
प्रियंका चोपड़ा का बैकयार्ड भी बहुत ही खूबसूरत है। यहां से बीच का खूबसूरत नजारा देखने के लिए मिलता है। यही नहीं, पहाड़ों की श्रृंखला भी यहां से नजर आती है, जिसे देखकर किसी की भी निगाहें ठहर जाएंगी। यहां पर एक स्विमिंग पूल भी बना हुआ है, जहां पर कि ये दोनों स्विमिंग का लुत्फ उठाते हैं। बैकयार्ड में काले रंग के मेटालिक चेयर भी लगे हुए हैं। यहीं पर बैठकर दोनों धूप का आनंद भी लेते हैं। इनके बैकयार्ड में एक शानदार लॉन भी बना हुआ है। यहां की हरियाली किसी का भी मन मोहने के लिए काफी है। खासकर सुबह-सुबह तो यहां की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां से समुद्र साफ नजर आता है।
प्रियंका चोपड़ा के घर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी, जिसमें कि निक जोनस क्रीम कलर के सोफे पर बैठे हुए नजर आए थे। इस तस्वीर में क्रीम कलर की दीवार पर काले रंग से फूल-पत्तियों के टेक्सचर बने हुए थे, जो कि कमरे को बहुत ही खूबसूरत लुक दे रहे थे। यही नहीं, एक बड़ा सा लैंप भी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।
प्रियंका चोपड़ा के घर का एक गलियारा भी एक तस्वीर में देखने को मिला था, जिसे कि खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कलर की ड्रेस में आगे बढ़ती हुई नजर आई थीं। यहां का फर्श आइवरी कलर का था। इनके दोनों तरफ की दीवारें ब्राउन कलर की दिख रही थीं, जो कि वुडन प्रतीत हो रही थीं। लाइटिंग भी कमरे को बहुत ही खूबसूरत लुक प्रदान कर रहे थे। (ये भी पढ़ें: अंजू महेंद्रू की लव लाइफ: राजेश खन्ना संग थीं रिलेशनशिप में, जानें फिर क्यों 7 साल बाद हुआ ब्रेकअप)
इस तरह से आपने देखा कि प्रियंका चोपड़ा का यूएस वाला घर किसी ड्रीम हाउस से कम नहीं है। इस घर में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ जिंदगी का पूरा लुत्फ उठा रही हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो हमें अवश्य दें।