Priyanka Chopra ने बेटी Malti संग मनाया पहला ईस्टर, सेलिब्रेशन की तस्वीरें कीं शेयर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर बेटी मालती मैरी के साथ सेलिब्रेट किए गए ईस्टर संडे की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Priyanka Chopra ने बेटी Malti संग मनाया पहला ईस्टर, सेलिब्रेशन की तस्वीरें कीं शेयर

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को हाल ही में अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ पहली बार मुंबई का दौरा करते हुए देखा गया था। एयरपोर्ट से मुंचकिन की तस्वीरें और वीडियोज कुछ ही समय में इंटरनेट पर छा गए थे। अपनी अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल' का प्रमोशन करने के बाद प्रियंका अब लंदन पहुंच चुकी हैं। हाल ही में, उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी मालती के पहले ईस्टर सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती के पहले ईस्टर सेलिब्रेशन की तस्वीरें कीं शेयर

10 अप्रैल 2023 को प्रियंका ने अपने इंस्टा हैंडल से ईस्टर सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में मालती मैरी और ​प्रियंका कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। क्यूट परी एक सफेद टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रही है, जिस पर 'मालती मैरी का पहला ईस्टर' लिखा हुआ है। वह ईस्टर एग को एंजॉय करती भी नजर आ रही हैं।

priyanka

दूसरी मिरर सेल्फी में दोनों एक जैसे नाइटवियर में ट्विनिंग करती दिखाई दे रही हैं और प्रियंका बेटी मालती के सिर पर किस कर रही हैं। तीसरी और चौथी तस्वीर में स्टार किड को ईस्टर एग्स का आनंद लेते हुए दिखाया गया है, जबकि आखिरी तस्वीर में वह अपने प्यारे दोस्तों के साथ समय बिता रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "ईस्टर संडे।" 

priyanka

priyanka

priyanka

priyanka

जब प्रियंका ने बेटी मालती संग किए थे सिद्धिविनायक के दर्शन 

बीते दिनों, प्रियंका अपनी मुंबई की यात्रा के दौरान बेटी मालती मैरी को सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन कराने के लिए ले गई थीं। अभिनेत्री ने मंदिर से तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, "श्री सिद्धिविनायक के आशीर्वाद से मालती मैरी की भारत की पहली यात्रा पूरी हुई।"

priyanka

प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

प्रियंका जल्द ही रिचर्ड मैडेन के साथ बहुप्रतीक्षित सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। यह 28 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। वह जल्द ही आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग शुरू करेंगी। हाल ही में, एक्ट्रेस ने घोषणा की थी कि उन्होंने जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ मिलकर 'हेड्स ऑफ स्टेट' नामक एक फिल्म बनाई है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की टोटल नेट वर्थ के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, आपको प्रियंका और मालती के ईस्टर सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis