By Kanika Singh Last Updated:
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को उनकी शादी के बाद अक्सर मंगलसूत्र पहने देखा जाता है। हाल ही में, एक ब्रांड एंडोर्समेंट के दौरान, एक्ट्रेस ने बताया कि, जब उन्होंने अमेरिकी अभिनेता व गायक निक जोनस (Nick Jonas) से शादी करने के बाद पहली बार मंगलसूत्र पहना था, तो उन्हें कैसा लगा था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व सिंगर निक जोनस इंडस्ट्री के जाने-माने कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते नजर आते हैं। निक अपनी पत्नी प्रियंका को सम्मान और प्यार देते हैं। इसके साथ ही, प्रियंका भी निक पर जमकर प्यार बरसाती हैं। दोनों अक्सर एक साथ इंटरव्यू देते नजर आते हैं, जहां वे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर चर्चा करते हैं।
(ये भी पढ़ें- मामा गोविंदा से रिश्ते सुधारना चाहते हैं कृष्णा अभिषेक, कहा- 'परिवार में ऐसा होता रहता है')
हाल ही में, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ज्वेलरी ब्रांड एंडोर्समेंट का वीडियो साझा किया, जिसमें एक आधुनिक मंगलसूत्र पेश किया गया है। शेयर किए गए वीडियो में एक्ट्रेस ने एक विवाहित महिला के रूप में मंगलसूत्र पहनने के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मुझे याद है, जब मैंने पहली बार मेरा मंगलसूत्र पहना था, क्योंकि हम इस विचार के साथ बड़े हुए हैं कि, इसका क्या मतलब है। यह मेरे लिए बस एक बहुत ही खास पल था। साथ ही, एक आधुनिक महिला के रूप में मैं इसके अर्थ के परिणामों को भी समझती हूं। मेरे लिए भी ये सवाल आते हैं कि, 'क्या मुझे मंगलसूत्र पहनने का विचार पसंद है या यह बहुत पितृसत्तात्मक है?' लेकिन साथ ही, मैं वह पीढ़ी हूं, जो बीच में है। परंपरा बनाए रखें लेकिन जानें कि, आप कौन हैं और आप किसके लिए खड़े हैं और हम देखेंगे कि, अगली पीढ़ी की लड़कियां अलग तरह से सोचेंगी।"
(ये भी पढ़ें- रजनीकांत की बेटी-दामाद धनुष और ऐश्वर्या हुए अलग! शादी के 18 साल बाद कपल ने लिया फैसला)
प्रियंका ने औरतों को मंगलसूत्र में काले मोतियों के इस्तेमाल का कारण भी बताया। उन्होंने कहा, "काला मूल रूप से बुराई को दूर करने और आपकी रक्षा करने के लिए है।" यह बताते हुए कि, वह कैसे परंपराओं को आगे ले जाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “निश्चित रूप से एक वार्तालाप स्टार्टर। सुंदर समझ @bulgari मंगलसूत्र, @lucia_silvetri द्वारा प्यार और सम्मान के साथ डिजाइन किया गया। आप किसके लिए हैं और किसके लिए खड़े हो रहे हैं, यह जानकर परंपराओं को आगे बढ़ाएं। मैं हर दिन कोशिश कर रही हूं और सीख रही हूं।"
(ये भी पढ़ें- करण कुंद्रा के माता-पिता ने तेजस्वी प्रकाश को बताया 'अपने परिवार का दिल', शरमाती दिखीं एक्ट्रेस)
दिसंबर 2018 में निक के साथ शादी के तुरंत बाद प्रियंका ने अपना मंगलसूत्र फ्लॉन्ट किया था। इस जोड़े की शादी को अब तीन साल हो चुके हैं और वे लॉस एंजेलिस में अपने लग्जीरियस घर में एक साथ रहते हैं। प्रियंका अक्सर इस बात की झलक साझा करती हैं कि, कैसे वह अमेरिका में भी भारतीय परंपरा और संस्कृति का पालन करती हैं।
फिलहाल, प्रियंका और निक एक-दूसरे की परंपराओं को सम्मान देते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत रखने में बराबर की साझेदारी करते हैं। तो आपकी प्रियंका की इस बात पर क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।