By Pooja Shripal Last Updated:
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मलिक (Priya Malik) टिनसेल टाउन में न्यू मॉम हैं, जिन्होंने मार्च 2024 में अपने बेटे का वेलकम किया है। दिवा ने 2022 में करण बख्शी से शादी की थी। दो साल के वैवाहिक आनंद के बाद कपल ने पैरेंट क्लब में एंट्री की है। अब, जबकि उनका बेटा जोरावर साहिब सिंह एक महीने का हो गया है, तो न्यू मॉम ने उसकी एक लवली फोटो शेयर की है।
25 अप्रैल 2024 को प्रिया मलिक ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने बच्चे जोरावर की एक मनमोहक तस्वीर साझा की। फोटो में बच्चा लकड़ी की टोकरी के अंदर ब्राउन कंबल पर शांति से सो रहा था। उसके ऊपर ब्लू कलर का कपड़ा पहनाया हुआ था और सिर्फ उसका चेहरा व हाथ दिखाई दे रहे थे। तस्वीर साझा करते हुए प्रिया ने अपने बेटे के पहले महीने के जन्मदिन पर एक प्यारा सा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, "इन्ना प्यारा और दुलारा होने का पूरा एक महीना। स्वागत नहीं करोगे हमारा?"
13 अप्रैल 2024 को प्रिया मलिक ने अपने इंस्टा हैंडल पर पति करण बख्शी और अपने नन्हे जोरावर के साथ कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा की थीं। तस्वीरों में प्रिया ने व्हाइट कलर का सलवार-सूट पहना था, जिसे उन्होंने डुअल-टोन दुपट्टे के साथ पेयर किया था। दूसरी ओर, करण व्हाइट कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। वहीं, उनके बच्चे को एक छोटा फ्लोरल कुर्ता और लाल हेडबैंड पहने देखा गया था। सभी तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
अपने बच्चे को जन्म देने के तुरंत बाद 'ईटाइम्स' के साथ एक साक्षात्कार में प्रिया मलिक ने साझा किया था कि उनके परिवार में हर कोई छोटे बच्चे को 'साहिबज़ादा' कहता है। बाद में 31 मार्च 2024 को अभिनेत्री ने अपने पति करण के साथ एक जॉइंट पोस्ट में अपने बेटे के असली नाम का खुलासा किया था और बताया था कि उन्होंने अपने बच्चे का नाम 'जोरावर' रखा है।
करण बख्शी के साथ प्रिया मलिक की गुरुद्वारा वेडिंग की फोटोज देखने के लिए यहां क्लिक करें।
7 फरवरी 2024 को प्रिया मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गर्भावस्था की घोषणा करके फैंस को सरप्राइज कर दिया था। व्हाइट कलर की मैक्सी ड्रेस में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए वह काफी प्यारी लग रही थीं। फोटो में उनके साथ करण भी थे और वे दोनों अपनी बिल्ली को निहार रहे थे। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रिया ने लिखा था, "मां... मां बन रही है।"
Priya Malik ने अपनी 'गोद भराई' की दिखाई झलक, विंटेज सूट और 'पटरा'-स्टाइल ज्वेलरी में दिखीं गॉर्जियस, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, हम प्रिया मलिक के बेटे जोरावर की क्यूटनेस के कायल हो गए हैं। तो आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।