सोनम कपूर के 37वें बर्थडे पर नए मैटरनिटी फोटोशूट की फोटो आई सामने, पति आनंद ने ऐसे दी बधाई

एक्ट्रेस सोनम कपूर आज यानी 9 जून 2022 को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें उनके पति आनंद आहूजा ने रोमांटिक अंदाज में बर्थडे विश किया है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

सोनम कपूर के 37वें बर्थडे पर नए मैटरनिटी फोटोशूट की फोटो आई सामने, पति आनंद ने ऐसे दी बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। 9 जून 2022 को प्रेग्नेंट एक्ट्रेस अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर उनके फैंस से लेकर उनके परिवार तक, हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। हालांकि, इन सबके बीच सोनम के पति आनंद आहूजा ने खास अंदाज में अपनी लविंग वाइफ को बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

sonam

पहले ये जान लीजिए कि, सोनम कपूर ने साल 2018 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए थे। आनंद पेशे से एक लंदन बेस्ड बिजनेसमैन हैं। शादी के बाद सोनम अपने पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने 21 मार्च 2022 को अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी।  

sonam

(ये भी पढ़ें- जब पूर्व महिला क्रिकेटर मिताली राज ने शादी न करने की बताई थी वजह, कहा था- 'मैं अविवाहित खुश हूं')

अब सोनम के बर्थडे पर उनके प्यारे पति ने उनके लिए एक खास तस्वीर शेयर की है। दरअसल, आनंद ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो साझा की है, जिसमें सोनम उन्हें प्यार से गले लगाते दिख रही हैं। तस्वीर में दोनों के बीच का प्यार साफ देखा जा सकता है। 

sonam

सोनम कपूर ने अपनी गर्भावस्था की तीसरी तिमाही में प्रवेश किया है। इस बीच एक्ट्रेस ने फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के लिए नया मैटरनिटी फोटोशूट कराया है, जिसमें एक्ट्रेस अपना बढ़ता हुआ बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसे उनके फैंस बेहद पंसद कर रहे हैं। अबू जानी-संदीप खोसला ने सोनम के लेटेस्ट फोटोशूट की एक झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 8 जून 2022 को शेयर की है। सोनम ने फोटोशूट के लिए एक ऑफ-व्हाइट बीडेड साटन का आउटफिट पहना था, जिसमें नाजुक सीक्विन और मोती थे। इस अवतार में वह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। फोटो को शेयर करते हुए अबू जानी और संदीप खोसला ने लिखा, 'सोनम को सेलिब्रेट करना- म्यूजियम, मेवरिक और होने वाली मां।' साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी।

sonam

इससे पहले, 'वोग इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में सोनम कपूर ने अपनी गर्भवस्था यात्रा के बारे में बताया था। उन्होंने अपने शरीर में होने वाले बदलावों पर भी बात की थी। साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया था कि, उनका शरीर कई बदलावों से गुजर रहा है।

sonam

बकौल सोनम, "गर्भावस्था हमारे लिए एक बड़ा आशीर्वाद रहा है, लेकिन यह कठिन रहा है। कोई आपको नहीं बताता कि, मातृत्व की यात्रा कितनी कठिन है। मेरा शरीर दैनिक आधार पर बदल रहा है और इसने मेरी नींद की दिनचर्या को भी प्रभावित किया है। लेकिन मैं आगे हमारे जीवन का यह नया और बेहद रोमांचक अध्याय देख रही हूं। इन सभी परिवर्तनों को देखते हुए, सौंदर्य और कल्याण की मेरी परिभाषा निश्चित रूप से विकसित हुई है।"

sonam

(ये भी पढ़ें- ट्विंकल खन्ना ने मां डिंपल कपाड़िया के बर्थडे पर शेयर की अनदेखी फोटो, लिखा प्यारा नोट)

फिलहाल, हम भी सोनम कपूर को उनके 37वें जन्मदिन की बधाई देते हैं। वैसे, आपको एक्ट्रेस की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis