साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। फिल्म 'बाहुबली' के बाद से देश-विदेश तक उनकी अलग पहचान बन गई है। ऐसे में अब उनके चाहने वालों को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में, एक्टर ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू अपनी शादी और फैमिली प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।
यूं तो प्रभास का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ता रहता है। कभी एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला (Niharika Konidela) के साथ, तो कभी उनकी को स्टार और फिल्म 'बाहुबली' में देवसेना के रोल में नजर आ चुकी अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) के साथ उनके रोमांस की खबरें उड़ती रहती हैं। हालांकि, एक्टर ने कभी अपने रिलेशनशिप पर लोगों के सामने बात नहीं की।
(ये भी पढ़ें- रियलिटी शो 'लॉक अप' में शिवम शर्मा ने सारा खान से किया प्यार का इजहार! एक्ट्रेस ने उठाए सवाल)
प्रभास ने 'News18' को दिए साक्षात्कार में बताया कि, उनकी मां शिव कुमारी की लंबे समय से इच्छा है कि, उनकी शादी हो जाए। अभिनेता ने स्वीकार किया है कि, उनकी शादी के बारे में बातचीत उनके घर पर एक आम बात है। उन्होंने बताया कि, हर मां की तरह उनकी मां भी उन्हें एक दिन पिता बनते देखना चाहती हैं।
जब अभिनेता से ये बताने के लिए कहा गया कि, वो घर पर अपनी शादी से जुड़े सवालों को कैसे टालते हैं, तो प्रभास ने खुलासा किया कि, उन्होंने अपनी मां से वादा किया था कि, वो अपनी फिल्म 'बाहुबली' के पूरी होने के बाद शादी करेंगे।
(ये भी पढ़ें- 'उतरन' फेम आस्था चौधरी 25 अप्रैल को मंगेतर आदित्य संग करेंगी शादी, एक्ट्रेस ने बताया हनीमून प्लान)
बकौल प्रभास, "ये बातचीत हमेशा घर पर होती है, जो बहुत सामान्य है। हर मां चाहती है कि, उसका बच्चा घर बसा ले और उसके बच्चे हों और कभी-कभी मेरी मां भी मुझे घर बसाने के बारे में सोचने के लिए कहती हैं। 'बाहुबली' फिल्म के दौरान, मैंने उनसे कहा था कि, मुझे फिल्म खत्म करने दो। मैं इसके बारे में सोचूंगा।"
प्रभास ने आगे कहा कि, 'बाहुबली' की शूटिंग पूरी हो जाने के बाद उनके पास शादी न करने का कोई बहाना नहीं बचा था, इसलिए उन्होंने अपनी मां से कहा था कि, वो शादी के बारे में अभी सोचना नहीं चाहते। हालांकि, उन्होंने अपनी मां को आश्वस्त किया है कि, सही समय आने पर वो निश्चित रूप से शादी करेंगे।
(ये भी पढ़ें- सनाह की शादी में शाहिद कपूर-मीरा राजपूत ने पिता पंकज कपूर संग 'पंज तारा' गाने पर किया डांस)
फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, प्रभास जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएं। वैसे, आपकी इसे लेकर क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।