लॉकडाउन के बीच पूजा बेदी अपने मंगेतर के साथ पहुंची गोवा, कराया कोरोना चेकअप

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) भी अपनी बेटी अलाया और बेटे उमर के साथ मुंबई में थीं। लेकिन इस बीच वह मुंबई से अपने मंगेतर मानिक कॉन्ट्रैक्टर के साथ गोवा वाले घर वापस चली गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

लॉकडाउन के बीच पूजा बेदी अपने मंगेतर के साथ पहुंची गोवा, कराया कोरोना चेकअप

कोरोना वायरस के चलते बॉलीवुड सेलिब्रिटी इन दिनों अपने-अपने घरों में परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) भी अपनी बेटी अलाया और बेटे उमर के साथ मुंबई में थीं। लेकिन इस बीच वह मुंबई से अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्ट के साथ गोवा वाले घर वापस चली गई हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है।

बता दें कि एक्ट्रेस पूजा बेदी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो शेयर कर फैंस के बीच मौजूदगी दर्ज कराती हैं। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर बताया कि गोवा जाने के दौरान उनका COVID-19 का परीक्षण किया गया और वर्तमान में होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने अपने घर, कार और बिजनेस को देखते हुए घर जाने का फैसला लिया है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने तलाकशुदा से रचाई शादी, पहली पत्नियां लगा चुकी हैं घर तोड़ने का आरोप) 

पूजा बेदी ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- '' मंगेतर के साथ गोवा अपने घर वापस लौटे। (मेरा घर, कार और व्यवसाय सभी गोवा में पंजीकृत हैं) बार्डर पर COVID19 परीक्षण किया गया, और क्वारंटाइन सुविधा की पूरी प्रक्रिया एक अनुभव था। लेकिन बस जीवन का एक तरीका स्वीकार्य नहीं हो सकता है।"

बताते चलें कि गोवा जाने से पहले वह अपनी बेटी अलाया और बेटे उमर के साथ मुंबई में थीं। हाल ही में उन्होंने अपना 50 वां जन्मदिन पूरे परिवार के साथ घर पर मनाया और पिता कबीर बेदी ने उन्हें वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई दी थी। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के 10 सबसे महंगे तलाक, जिनसे बर्बादी के कगार पर पहुंच गए थे अभिनेता)  

बता दें कि पूजा बेदी (Pooja Bedi) का पहले पति फरहान से शादी के 12 साल बाद 2003 में तलाक हो गया था। फरहान से उनके दो बच्चे हैं, आलिया फर्नीचरवाला और बेटा उमर इब्राहिम हैं। तलाक के बाद भी बेटी अलाया के साथ उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा। अलाया ने मां पूजा बेदी के बॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रैक्टर पर एक इंटरव्यू में बताया, 'मानिक अंकल बहुत अच्छे हैं मैं और मेरा भाई ओमार उन्हें बहुत पसंद करते हैं। दोनों की सगाई हो चुकी है लेकिन मुझे नहीं पता है कि वो शादी कब कर रहे हैं।' आलिया ने हाल ही में सैफ अली खान और तब्बू के साथ ‘जवानी जानेमन’ से बॉलीवुड में कदम रखा है। (ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 7 सितारों ने अपने फैन से ही रचाई शादी, नाम जान आपको होगी हैरानी)   

वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा ने ‘विषकन्या', 'जो जीता वो सिकंदर', 'लुटेरे', 'आतंक ही आतंक' और ‘शक्ति’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. इसके साथ ही वह ‘झलक दिखला जा’, ‘नच बलिए 3’, ‘बिग बॉस 2’ और ‘बिग बॉस 5’ में भी नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड स्टार कबीर बेदी और मशहूर डांसर प्रोतिमा बेदी की बेटी पूजा बेदी का बॉलीवुड में सफर बहुत शानदार नहीं रहा।

फिलहाल, जानकारी के मुताबिक पूजा बेटी अब जल्द ही मानेक कॉन्ट्रैक्ट के साथ शादी करने वाली हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। 

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis