By Varsha Kharkhodia Last Updated:
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) ने 12 मार्च 2022 को एक बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब एक्ट्रेस ने अपने पति संदीप सेजवाल (Sandeep Sejwal) के रिएक्शन के बारे में बताया है। आइए आपको बताते हैं।
पहले ये जान लीजिए कि, पूजा बनर्जी ने साल 2017 में अपने बॉयफ्रेंड और इंडियन नेशनल स्विमर संदीप सेजवाल से शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद उन्होंने अपनी जिंदगी साथ बिताने का फैसला लिया था। अब पूजा और संदीप एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं और अपना पैरेंटहुड फेज एंजॉय कर रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ससुराल में मनाएंगी होली, पति राहुल-सासू मां संग सेलिब्रेशन के लिए हैं उत्साहित)
अब एक्ट्रेस ने एक तस्वीर शेयर करके बताया है कि, बेटी के बारे में पता चलने पर उनके पति ने कैसा रिएक्शन दिया था। दरअसल, 16 मार्च 2022 को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है। संदीप खुशी के साथ अपनी पत्नी के बेबी बंप की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं पूजा भी अपने पति की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। बता दें कि, ये फोटोशूट तब किया गया था, जब वो गर्भवती थीं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि, इस तस्वीर में उनके पति संदीप जितने खुश दिखाई दे रहे हैं, ठीक उसी तरह तब भी हुए थे, जब डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि, उन्हें बेटी हुई है। इस अनमोल तस्वीर के साथ पूजा ने कैप्शन में एक छोटा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, "डैडी की प्रतिक्रिया, जब हमें पता चला, ये एक लड़की है। मैं आप सभी से बहुत प्यार करती हूं।" यहां देखिए वो फोटो। फोटो में दोनों ब्लू पोशाक और स्नीकर्स में नजर आ रहे हैं।
(ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे-विक्की जैन शादी के बाद साथ में मनाएंगे पहली होली, बताया अपना सेलिब्रेशन प्लान)
इससे पहले, 14 मार्च 2022 को पूजा बनर्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की थी। तस्वीर में नन्ही राजकुमारी को अपने पिता संदीप सेजवाल की उंगली पकड़े हुए देखा जा सकता है। इस फोटो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा था, "ये वो एहसास है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है, हम अपने जीवन में अपनी नन्ही परी का स्वागत करते हुए अभिभूत और बहुत खुश हैं। #OurGulabo।"
(ये भी पढ़ें- जब पुनीत राजकुमार ने पत्नी अश्विनी रेवनाथ को गिफ्ट की थी 4 करोड़ की लेम्बोर्गिनी उरुस कार)
फिलहाल, पूजा बनर्जी के फैंस को उनकी बेटी की तस्वीरों का इंतजार है। वैसे, आपको एक्ट्रेस के पति का रिएक्शन कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।