By Vidushi Gupta Last Updated:
‘खूबसूरती हर शेप और साइज़ में आती है’, ये बात कहता तो हर कोई है, लेकिन जब इस पर अमल करने की बात आती है, तो लोगों के एक्शंस बदल जाते हैं। हर लड़की अपनी शादी को इतनी यादगार बनाना चाहती है, जिसकी मेमोरीज को वो जीवन भर संजोकर रखे। इसके साथ ही, वो अपनी शादी के दिन सबसे सुन्दर दिखना चाहती है। हालांकि, कभी-कभी दुल्हन को इस दिन समाज की तरफ से परफेक्ट दिखने का दबाव झेलना पड़ता है, जिस वजह से वो खुद को परफेक्ट शेप में लाने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।
कभी-कभी समाज के द्वारा तय किये गये परफेक्ट बॉडी शेप को पाने की दौड़ में हम ये भूल जाते हैं कि, हम अपने शरीर के साथ अन्याय कर रहे हैं और खुद को इसके लिए टॉर्चर करना सही नहीं है, क्योंकि ‘परफेक्ट’ जैसी कोई शेप नहीं होती है। एक लड़की हर साइज़ में खूबसूरत दिखती है और आज हम आपको उन प्लस साइज़ दुल्हनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने समाज की परवाह न करते हुए सभी रूढ़ियों को तोड़ दिया था।
(ये भी पढ़ें: डिजाइनर दुल्हन ने निकाह के लिए खुद डिजाइन किया सफेद कलर का लहंगा, वेडिंग लुक से नहीं हटेंगी नजरें)
मुंबई की एक मार्केटिंग स्ट्रैटजिस्ट शोभना बिस्वास ने अपनी शादी में अपरंपरागत मैरून कलर का भारी कढ़ाई वाला लहंगा पहना था। शोभना 'समाज द्वारा स्वीकृत' मानदंडों की उस श्रेणी में नहीं आती हैं, जिसमें सोचा जाता है कि, एक दुल्हन अपनी शादी के दिन कैसी दिखेगी और इसके बावजूद, वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। शोभना ने अपनी शादी के दिन दो नेकपीस, एक माथा पट्टी और एक पारंपरिक नथ पहनकर अपना लुक सिंपल रखा था। उनकी मैचिंग चूड़ियों पर लटके भारी कलीरे उन्हें एक परफेक्ट फिनिशिंग दे रहे थे। इसके साथ उनका न्यूड मेकअप भी काफी खूबसूरत लग रहा था।
मेलबर्न की रहने वाली इशलीन प्रभावित करने में नहीं बल्कि, प्रेरणा देने में विश्वास रखती हैं और ये उनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें देखने पर स्पष्ट हो गया था। इशलीन ने अपनी शादी के दिन पारंपरिक लाल, पिंक या ऑरेंज कलर के लहंगे पहनने की धारणा को तोड़कर ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। उनके लहंगे में गोल्ड कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे पिंक दुपट्टा, लाल चूड़ियों, गोल्डन कलीरों, चोकर नेकपीस, बड़ी गोल नथ और जड़ाऊ मांग टीके से पेयर किया था।
(ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट की दोस्त रिया ने शादी में पहने थे टॉप डिजाइनर्स के यूनिक आउटफिट्स, दिख रही थीं बेहद सुंदर)
प्लस साइज़ ब्राइड सलजीना ने सपनों जैसे एक वेडिंग सेटअप में अपने राजकुमार रोहिल से शादी रचाई थी। प्लस साइज़ ब्राइड को हमेशा डार्क कलर के आउटफिट पहनने की नसीहत दी जाती है, लेकिन सलजीना ने एक पेस्टल कलर का प्यारा आउटफिट पहना था। जी हां, सलजीना ने अपनी शादी के दिन फेमस डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी के कलेक्शन का पेस्टल पिंक लहंगा पहना था, जिस पर सिल्वर कढ़ाई की गयी थी। उनके लहंगे की स्कर्ट में ब्यूटीफुल टैजल्स अटैच किये हुए थे। दुल्हन ने अपने लुक को एक मांग टीका और ब्यूटीफुल नेकपीस से कंप्लीट किया था। उन्होंने अपना लुक कंप्लीट करने के लिए बालों को खुला छोड़ रखा था।
लाइफस्टाइल ब्लॉगर मीनू गोयल सुडौल महिलाओं के लिए ड्रेसिंग आउटफिट्स के मिथक को खत्म करने के आदर्श वाक्य के साथ काम करती हैं, जो उनकी मंत्रमुग्ध कर देने वाली शादी की तस्वीरों से काफी स्पष्ट है। अपारंपरिक येलो और रेड लहंगे के साथ येलो दुपट्टा, बोल्ड लिप्स और मिनिमल ज्वेलरी में मीनू अपने वेडिंग एटायर में किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थीं।
(ये भी पढ़ें: इस शेफ दुल्हन ने अपनी शादी में पहना डिजाइनर 'जयंती रेड्डी' का येलो लहंगा, दिखीं बेहद खूबसूरत)
पुणे की रहने वाली प्लस साइज़ दुल्हन भाग्यश्री तक्तावाला ने अपने बचपन के दोस्त शाइनल के साथ शादी रचाई थी। भाग्यश्री ने अपनी शादी के लिए एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण द्वारा अपनी पहली एनिवर्सरी में पहनी गई डिज़ाइनर सब्यसाची की रेड साड़ी को चुना था। गोल्डन बॉर्डर की रेड साड़ी में भाग्यश्री बेहद खूबसूरत लग रही थीं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए भाग्यश्री ने क्लासी लेयर्ड नेकपीस के साथ, सिंपल नथ, और एक बड़े मांगटीका को कैरी किया था। उनकी चमकती लाल लिपस्टिक उनके लाइट मेकअप पर बहुत खिल रही थी।
जालंधर की लड़की हरमन थिंड ने अपने जीवन के प्यार रजस पटेल से पेस्टल पिंक कलर के लहंगे में शादी रचाई थी। उन्होंने इसके साथ एक मिंट ब्लू दुपट्टा, चोकर नेकपीस, एक नथ, एक मांग टीका, एक पासा और गोल्डन कलीरे कैरी किये थे। इस सुडौल दुल्हन ने अपनी शादी के दिन दुल्हन को कैसा दिखना चाहिए, वाली पारंपरिक रूढ़ियों की बेड़ियों को तोड़ दिया था और हमें आश्चर्यचकित कर ये सोचने पर मजबूर कर दिया था कि, हम अभी भी खुद को सीमित क्यों कर रहे हैं।
ऐश्वर्या ने कोरोना काल में अपने सपनों के राजकुमार किरण से इंटीमेट वेडिंग की थी। ऐश्वर्या ने अपनी शादी के दिन बैंगनी रंग की पैठाणी सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन प्रिंट था। अपने लुक में और चार-चांद लगाने के लिए दुल्हन ने इसे गोल्डन दुपट्टे से स्टाइल किया था। वहीं, इयररिंग्स, छोटा मांग टीका, नेकपीस, ब्राह्मणी नथ और वर्धमान मून बिंदी में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी तरफ, ऐश्वर्या के दूल्हे राजा गोल्डन कलर के कुर्ते व पर्पल कलर की धोती में काफी हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ उन्होंने पर्पल रंग की पगड़ी और दोशाला कैरी किया था।
फिलहाल, ये प्लस साइज़ दुल्हनें वास्तव में कई लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं। तो आपको इसमें किस दुल्हन का वेडिंग एटायर सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।