साउथ इंडियन एक्ट्रेस पर्ल माने (Pearle Maaney) को बॉलीवुड में फेम अपनी डेब्यू फिल्म ‘लूडो’ से मिला था। उनकी अपने हसबैंड श्रीनिश अरविंद (Srinish Aravind) से पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस मलयालम’ में मुलाकात हुई थी। इस शो ने दोनों को क्लोज ला दिया, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। इस लवली कपल ने 5 मई 2019 को अपनी फैमिली की मौजूदगी में रॉयल वेडिंग की थी और 20 मार्च 2021 को दोनों एक बेबी गर्ल के पेरेंट्स बन गए हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपनी बेटी की क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, पर्ल माने ने 21 मार्च 2021 को अपनी बेटी के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी लिटिल गर्ल को सीने से लगा रखा है और उसके गाल पर किस कर रही हैं। ये तस्वीर काफी क्यूट है। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, “ये एक बेबी गर्ल है...ये मोमेंट आपके साथ शेयर करना चाहती थी। हमारी साथ में पहली तस्वीर। हम दोनों हेल्दी और हैप्पी हैं...मिस्टर डैडी @srinish_aravind थोड़े थके हुए और नींद में हैं लेकिन ये ठीक है। सबने मुझे बेबी की तस्वीर न पोस्ट करने के लिए कहा लेकिन मुझे लगता है कि आप सब के साथ अपनी फैमिली की तस्वीर शेयर करना सही है। आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है। 20.03.2021 को पैदा हुई। नाम: म्मम्मम्म…अभी भी हम सोच रहे हैं।” (ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर व रिद्धिमा ने मां नीतू कपूर के लिए भेजा प्यार भरा वीडियो मैसेज, देख इमोशनल हुईं एक्ट्रेस)
अब आपको दिखाते हैं वो फोटोज। दरअसल, पर्ल ने अपने बेबी की कुछ और क्यूट तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं। इन फोटोज में हम एक्ट्रेस की बेबी गर्ल को एक फ्लोरल बच्चा गाड़ी पर सोते हुए देख सकते हैं। इस दौरान उनकी लिटिल प्रिंसेस का चेहरा आधा ढका हुआ है, लेकिन फिर भी वो बेहद एडोरेबल लग रही है। दूसरी तस्वीर पर्ल की बेबी की बच्चा गाड़ी से अटैच पांडा की है।
इन फोटोज के कैप्शन में पर्ल ने लिखा है, ‘मेरी लिटिल सनशाइन..आप जहां जाओगी...मैं वहां हूं...राइट स्वाइप ये देखने के लिए करिए कि उसके साथ हमेशा कौन रहता है।” (ये भी पढ़ें: श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने बेटी पलक से 13 सालों बाद की मुलाकात, शेयर की एक्साइटमेंट)
इससे पहले 12 जनवरी 2021 को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपने बेबी शावर की कई फोटोज शेयर की थीं, जिसमें मल्टीकलर्ड ड्रेस पहने पर्ल काफी गॉर्जियस लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बाल आधे खुले रखे हैं और बालों में उन्होंने फूलों से बना टियारा पहना हुआ है। इनमें से कुछ फोटोज में श्रीनिश अपनी प्रेग्नेंट वाइफ पर प्यार बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक तस्वीर में पर्ल की बहन भी एक्ट्रेस के पेट के पास कान लगाकर बेबी से बात करने की कोशिश करती दिखाई दे रही हैं।
इसके अलावा, इस पार्टी के लिए बैकग्राउंड में कलरफुल डेकोरेशन किया हुआ देखा जा सकता है, जिसमें कई सारे बैलून्स, कई कैंडीज और कप केक्स भी नजर आ रहे हैं। वहीं, इस पार्टी के लिए लाए गए दो केक्स ने फैंस का पूरा ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर दिया है। इनमें से एक केक मल्टी-कलर रेनबो की थीम पर बना हुआ है, वहीं दूसरे केक की थीम वाटर पार्क है। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया था कि ये सारी तैयारी उनकी बहन रेचल माने ने की थी। (ये भी पढ़ें: दिशा परमार की फोटो पर बॉयफ्रेंड राहुल वैद्य ने किया कमेंट, कहा-'मुझसे शादी करोगी')
फिलहाल, पर्ल माने अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रही हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गईं उनकी लिटिल गर्ल की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।