By Pooja Shripal Last Updated:
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राजनेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। मई 2023 में सगाई करने वाली यह जोड़ी कथित तौर पर 23-24 सितंबर 2023 को पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करेगी। वेडिंग की खबरों के बीच हाल ही में परिणीति और राघव को अपनी शादी की तैयारियों का जायजा लेते हुए देखा गया।
हाल ही में, हमें चंडीगढ़ से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का एक वीडियो मिला, जिसमें उन्हें एक होटल में एक साथ देखा गया। जैसे ही दोनों होटल में दाखिल हुए, स्टाफ ने उन्हें खूबसूरत गुलदस्ते दिए और अंदर जाने का निर्देश दिया। अगर अफवाहों पर विश्वास किया जाए, तो ऐसा कहा जा रहा है कि राघव और परिणीति चल रही शादी की तैयारियों का जायजा लेने होटल पहुंचे थे।
एक अन्य क्लिप में हम परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को एयरपोर्ट के शटल के अंदर स्टाफ के साथ तस्वीरों के लिए पोज़ देते हुए देख सकते हैं। अपनी क्यूटनेस दिखाते हुए इस जोड़े ने बड़ी खूबसूरती से स्टाफ मेंबर्स के साथ कुछ तस्वीरें क्लिक करवाईं। इस दौरान, परिणीति सिल्वर एम्बेलिशमेंट वाले येलो कलर के कुर्ता-सेट में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने कढ़ाई वाला शरारा और मैचिंग दुपट्टा पेयर किया था। दूसरी ओर, राघव चड्ढा को सफेद कुर्ता-पायजामा और ब्राउन कलर की नेहरू जैकेट में देखा गया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।
इस बीच, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के रिसेप्शन का एक निमंत्रण कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। कार्ड में कहा गया है कि शादी का रिसेप्शन 30 सितंबर 2023 को 'ताज' होटल चंडीगढ़ में होगा, लेकिन इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है कि कार्ड असली है या नहीं। उनके कार्ड में इवेंट का पूरी जानकारी लिखी है। पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान के उदयपुर में 'द लीला पैलेस' और 'द ओबेरॉय उदयविलास' में पंजाबी शादी करेंगे। शादी की रस्में 17 सितंबर से 24 सितंबर 2023 तक चलेंगी, जिनमें मेहंदी, हल्दी और संगीत जैसे प्री-वेडिंग फंक्शन्स शामिल हैं। टॉप लेवल के अरेंजमेंट्स के अलावा, शादी में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा और उनके बहनोई निक जोनस सहित कई हाई-प्रोफाइल सेलेब्स शामिल होंगे, जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप नेता भगवंत मान का नाम भी शामिल है।
फिलहाल, हमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की झलकियों का इंतजार है।