By Shivakant Shukla Last Updated:
टैलेंटेड एक्टर परमब्रत चटर्जी (Parambrata Chatterje) अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर पिया चक्रवर्ती (Piya Chakraborty) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी रजिस्टर्ड वेडिंग की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।
27 नवंबर 2023 को अपने इंस्टा हैंडल पर परमब्रत चटर्जी ने पिया चक्रवर्ती के साथ घर पर आयोजित अपनी इंटीमेट रजिस्टर्ड वेडिंग की एक प्यारी झलक दिखाई। शेयर की गई फोटोज में लविंग कपल को अपने घर पर एक सोफे पर बैठे हुए देखा गया। उन्होंने घर पर ही अपनी शादी के आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान दोनों बेहद खुश दिखे।
अपने खास दिन के लिए परमब्रत ने एक ऑरेंज-घिरी कुर्ता पहना था, जिसे उन्होंने एक व्हाइट पायजामा और सैप ग्रीन-हेड नेहरू जैकेट के साथ मैच किया था। दूसरी ओर, पिया ने एक व्हाइट साड़ी पहनी थी, जिसमें रेड कलर में कढ़ाई हुई थी। उन्होंने इसे एक रेड कलर के ब्लाउज के साथ पेयर किया था। लेयर्ड गोल्ड नेकपीस, शंखा-पोला और एक छोटे से मैरून बिंदी ने उनके लुक को कंप्लीट किया था।
फोटोज के साथ परम ने टी एस एलियट की कविता 'द लव सॉन्ग ऑफ जे अल्फ्रेड प्रुफ्रॉक' की एक लाइन लिखी। एक्टर ने लिखा, "तो चलिए, हम और आप चलते हैं, जब शाम आसमान के सामने फैली होती है।"
बता दें कि पिया की शादी पहले सिंगर अनुपम रॉय से हुई थी। दोनों ने 2015 में शादी की थी। हालांकि, कुछ वर्षों के बाद उनके रिश्ते में दरार आ गई थी और अनुमान लगाया गया था कि यह परमब्रत के कारण था। शुरू में कपल ने इस तरह की अफवाहों का खंडन किया था, लेकिन आखिरकार 11 नवंबर 2023 को दोनों ने जॉइंट रूप से अपने तलाक की घोषणा की थी।
परमब्रत चटर्जी को बंगाली सिनेमा के मोस्ट इलिजिबल बैचलर्स में गिना जाता था। दिलचस्प बात यह है कि पिया के साथ शादी से पहले वह कुछ रिश्तों में रह चुके हैं। उन्होंने एक्ट्रेस स्वस्तिक मुखर्जी को डेट किया था। एक साथ फिल्म की शूटिंग करते समय दोनों को प्यार हो गया था। हालांकि, उनका संबंध कम समय के लिए था और वे कुछ समय बाद अलग हो गए थे। इसके बाद, परमब्रत अपनी नीदरलैंड बेस्ड गर्लफ्रेंड इके शाउटन के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, उनका ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका।
परमब्रत चटर्जी ने साल 2012 में विद्या बालन की फिल्म 'कहानी' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म 'तेरहवीं', 'परी', 'बुलबुल', 'गैंग्स ऑफ घोस्ट', 'यारा सिली सिली' में नजर आए। इसके अलावा परमब्रत ने कई फिल्मों का भी डायरेक्ट किया है।
फिलहाल, परमब्रत चटर्जी और पिया को उनकी नई जर्नी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं।