By Pooja Shripal Last Updated:
'प्रेम रतन धन पायो' और 'चाहूं मैं या ना' जैसे गानों को अपनी आवाज देने वाली पॉपुलर सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) आज यानी 6 नवंबर 2022 को म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा (Mithoon Sharma) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने बेहद सिंपल तरीके से शादी रचाई है। उनकी शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही मौजूद रहे। अब सिंगर ने अपनी शादी से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
पलक मुच्छल ने बॉलीवुड में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'दमादम' से की थी। उन्होंने 'प्यार के सिलसिले', 'लापता', 'नैनों ने नैनों से', 'चाहूं मैं या ना' और 'कौन तुझे' समेत कई अन्य गीतों को अपनी मधुर आवाज दी है। इसके अलावा, उन्होंने सामाजिक कार्यों में अपनी महान उपलब्धियों के लिए 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' और 'लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में भी जगह बनाई है। वहीं, मिथुन भी संगीत की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं।
हाल ही में, सिंगर पलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह मिथुन शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में पलक और मिथुन परफेक्ट कपल लग रहे हैं। फोटोज में देखा जा सकता है कि दुल्हन के लाल जोडे़ में सजीं पलक बेहद खूबसरत लग रही हैं। उनके इस लाल लहंगे पर गोल्डन वर्क किया गया है, जो काफी हैवी और शानदार है। वहीं, मिथुन ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में जच रहे हैं। इसके साथ उन्होंने मैरून कलर की पगड़ी पहनी है। साथ में दोनों वाकई बेहद प्यारे लग रहे हैं। पलक ने कैप्शन में लिखा है, ''आज हम दो सदैव के लिये एक हुए।''
इससे पहले, 5 नवंबर 2022 को पलक का संगीत समारोह था, जिसमें उन्होंने एक हरे रंग का हैवी लहंगा पहना था। इस आउटफिट में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे मैचिंग-कलर्ड मेश डिटेल्ड ब्लाउज़ और दुपट्टे के साथ पेयर किया था। होने वाली दुल्हन ने डायमंड ज्वेलरी सेट के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था और अपने सिग्नेचर कर्ली बालों को खुला रखा था। संगीत वेन्यू की ओर जाने से पहले पलक ने पैपराजी के लिए पोज़ दिया था। इसके अलावा, होने वाली दुल्हनिया ने अपने मेहंदी से सजे हाथों को भी फ्लॉन्ट किया था। कुल मिलाकर वह अपने विशेष दिन पर बेहद प्यारी लग रही थीं। देखें वीडियो।
4 नवंबर 2022 को एक पैपराजी अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर पलक मुच्छल की मेहंदी समारोह की कुछ प्यारी झलकियां साझा की थीं। उनके मेहंदी समारोह में उनके दोस्तों और परिवार सहित, अभिनेता जैकी श्रॉफ, क्रिकेटर स्मृति मंदाना, अभिनेत्री शीबा आकाशदीप साबिर और अन्य शामिल लोग शामिल हुए थे। इस फंक्शन के लिए पलक ने एक नीले रंग का लहंगा चुना था और अपने सिग्नेचर कर्ली हेयरडू, डायमंड ज्वेलरी सेट व बोल्ड लिप्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। मेहंदी के दिन के लिए पलक के लुक ने हमें पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दिया था। देखें तस्वीरें।
फिलहाल, हम भी पलक और मिथुन को शादी की बधाई देते हैं।