By Shivakant Shukla Last Updated:
पॉपुलर सिंगर पलक मुच्छल (Palak Muchhal) और म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा (Mithoon Sharma) आखिरकार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी हल्दी-मेहंदी-संगीत और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच कपल की रिसेप्शन की तस्वीरें भी सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
'प्रेम रतन धन पायो' और 'चाहूं मैं या ना' जैसे गानों को अपनी आवाज देने वाली पॉपुलर सिंगर पलक मुच्छल आज यानी 6 नवंबर 2022 को म्यूजिक कंपोजर मिथुन शर्मा संग शादी करके हमेशा के लिए उनकी हो चुकी हैं। दोनों ने बेहद सिंपल तरीके से शादी रचाई है। उनकी शादी में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही मौजूद रहे। सिंगर ने अपने इंस्टा हैंडल से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की है। फोटोज में देखा जा सकता है कि दुल्हन के लाल जोडे़ में सजीं पलक बेहद खूबसरत लग रही हैं। उनके इस लाल लहंगे पर गोल्डन वर्क किया गया है। वहीं, मिथुन ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में जच रहे हैं। इसके साथ उन्होंने मैरून कलर की पगड़ी पहनी है। पलक ने कैप्शन में लिखा है, ''आज हम दो सदैव के लिये एक हुए।''
दिन में शादी के बाद शाम को पलक मुच्छल ने अपने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए रिसेप्शन की मेजबानी की। इसमें सिंगर सोनू निगम, कैलाश खेर, रुबीना दिलैक, अभिनव शुक्ला और अभिनेत्री शीबा आकाशदीप साबिर समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। रिसेप्शन के लिए पलक ने पलक ने लाल कलर का हैवी वर्क वाला लहंगा पहना था। वहीं, आइवरी कलर के शेरवानी और दोशला में मिथुन शर्मा भी काफी अच्छे लग रहे थे। यहां देखें इसकी तस्वीरें।
इससे पहले, 4 और 5 नवंबर 2022 को पलक की हल्दी-मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी। इसके लिए भी पलक ने यूनिक ड्रेसेस कैरी किए थे। संगीत में जहां उन्होंने एक हरे रंग का हैवी लहंगा पहना था। वहीं, मेहंदी में ब्लू तो हल्दी में येलो लहंगे से सभी का दिल जीता था। यहां देखें तस्वीरें।
फिलहाल, हम भी पलक और मिथुन को उनकी शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।