By Pooja Shripal Last Updated:
डेब्यूटेंट बॉल्स सोशल पार्टीज हैं, जिनमें दुनिया भर से बैचलर महिलाएं भाग लेती हैं जो शादी करने की तैयारी कर रही हैं। इन लेडीज को एलिजिबल लड़कों के साथ घुलने-मिलने के लिए प्रेरित किया जाता है और यह देखा जाता है कि क्या उन्हें कोई शादी लायक पार्टनर मिल पाता है। वैसे यह आमतौर पर एक फंड जुटाने वाला प्रोग्राम होता है, जबकि 2023 में यह 'Necker-Enfants Malades Hospital' और 'वर्ल्ड सेंट्रल किचन' की कार्डियोलॉजी रिसर्च यूनिट 'ARCFA' के लिए था, जो COVID-19 जैसे वैश्विक संकट के दौरान कमजोर समुदायों को भोजन प्रदान करता है।
'पेरिस 2023 डेब्यूटेंट बॉल' का आयोजन ओफेली रेनौर्ड द्वारा किया गया था और इसका टाइटल 'Le Bal des Debutantes' रखा गया था। इस बॉल में दुनिया भर से और यहां तक कि भारत और पाकिस्तान से भी महिलाओं ने भाग लिया था। यह साल वास्तव में अच्छा रहा, क्योंकि पहली बार पाकिस्तान ने बॉल में भाग लिया और अपने विंटेज डायमंड नेकलेस से हर किसी को हैरान कर दिया।
हन्ना हुसैन (Hannah Husain) ने '2023 पेरिस डेब्यूटेंट बॉल' में जॉर्जेस होबिका और एली साब द्वारा निर्मित अब तक देखे गए सबसे शानदार हार के साथ भाग लिया। हार में क्रिसक्रॉस डायमंड-पन्ना पैटर्न था और इसका इतिहास 1810 से मिलता है। इटली की राजकुमारी मारिया कैरोलिना ने यह हार अपनी पोती को उपहार में दिया था, जिसे बाद में राजकुमारी हेलेना ऑरलियन्स ने ले लिया था और फ्रांस की सिबिल सैसून को बेच दिया था। बाद में सिबिल ने हार 'नोबेल पुरस्कार' विजेता लेडी चर्चिल को उधार दे दिया था।
वह हार मृत्यु तक सिबिल के पास था, जिसके बाद क्रिस्टी ने उस हार को 2.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर में बेच दिया था। इतिहासकार तब तक हार का पता नहीं लगा पाए थे, जब तक इसे हन्ना हुसैन पर नहीं देखा गया था।
बिड़ला साम्राज्य की उत्तराधिकारी और भारत की अद्वैतेशा बिड़ला भी अपने सब्यसाची गाउन में बॉल की शोभा बढ़ा रही थीं। अद्वैतेशा भारत के सबसे धनी परिवारों में से एक से हैं, जिनका इतिहास 19वीं शताब्दी तक जाता है। बॉल गाउन में वह हर तरह से रॉयल लग रही थीं। मिनिमल मेकअप और खुले बालों के साथ ब्लैक एंड येलो ड्रेस में वह बेहद स्टनिंग लग रही थीं।
खैर, हम इस बात से हैरान हैं कि सालों पुराने हार में हन्ना हुसैन कितनी खूबसूरत लग रही थीं। खैर, आपको उनका विंटेज 1810 नेकलेस कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।