By Kanika Singh Last Updated:
अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल की बेटी न्यासा देवगन (Nyasa Devgan) अक्सर पब्लिक प्लेस पर स्पॉट की जाती हैं। न्यासा भी अपनी मां काजोल की तरह ही बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत हैं। इन दिनों इंटरनेट पर न्यासा की ब्लैक ड्रेस में एक प्यारी सी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनका लुक बिल्कुल अपनी मां काजोल की तरह लग रहा है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस न्यासा और काजोल की तुलना कर रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।
(ये भी पढ़ें: काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपने दोस्त के साथ डिनर डेट पर हुईं स्पॉट, फैंस बोले- 'गोविंदा का बेटा है')
न्यासा देवगन अपनी मां काजोल की तरह ही बेहद खूबसूरत और प्यारी हैं। न्यासा ने काफी कम उम्र में ही बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल कर ली है। वो अक्सर अपने सबसे ग्लैमरस लुक्स में देखी जाती हैं। न्यासा का स्टाइल स्टेटमेंट हमेशा हटकर होता है। छोटी उम्र में अपने फैशन सेंस से वो बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर दे रही हैं। अपनी अदाओं से उन्होंने कई बार इंटरनेट पर धूम मचाई है।
हाल ही में, न्यासा देवगन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वो ब्लैक कलर की ड्रेस में बिल्कुल अपनी मां काजोल जैसी लग रही हैं। ऑफ शोल्डर की छोटी ब्लैक ड्रेस में इस स्टार-किड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पोस्ट के मुताबिक, तस्वीरें उनके दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की हैं। जहां, एक तस्वीर में न्यासा को उनकी दोस्त के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। वहीं, दूसरी तस्वीर में आप उन्हें मिरर सेल्फी के लिए पोज देते हुए देख सकते हैं।
(ये भी पढ़ें- अजय देवगन-काजोल की पांच महंगी चीजें, लंदन में आलीशान बंगले से प्राइवेट जेट तक हैं इसमें शामिल)
न्यासा की इन तस्वीरों को देखकर कुछ फैंस उनके स्टाइल स्टेटमेंट की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं, अन्य लोगों ने न्यासा की तुलना उनकी मां काजोल की एक पुरानी तस्वीर से की, जिसमें उन्होंने भी इसी तरह की ड्रेस पहनी थी। काजोल ने 2017 में सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने एक इवेंट के लिए एक शानदार ऑफ-शोल्डर पैंटसूट पहना था। न्यासा की इन फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "सुंदर और प्यारी मां की तरह हॉट और गॉर्जियस" और इसके साथ उसने काजोल और न्यासा की एक तस्वीर भी शेयर की।
इसके पहले, जब न्यासा ने अपने दोस्तों के साथ क्रिसमस समारोह के लिए एक खूबसूरत लाल रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी, तो वह तस्वीर भी फैंस को बेहद पसंद आई थी।
(ये भी पढ़ें- Ajay And Kajol Love Story: आखिर अजय-काजोल को क्यों करना पड़ा था गुपचुप तरीके से शादी?)
न्यासा देवगन ने अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर ली है। एक इंटरव्यू में जब उनकी मां काजोल और पिता अजय से स्टार किड के फिल्मों में प्रवेश करने की उनकी योजना के बारे में पूछा गया, तो अजय ने बताया था कि, उनके बेटे ने कैमरे में गहरी दिलचस्पी ली है, लेकिन न्यासा को फिल्मों में आने का कोई शौक नहीं है।
फिलहाल, न्यासा और काजोल की ये तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है और वे दिल खोलकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। तो आपकी इस पर क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।