Nita Ambani ने 'JWP' लॉन्च इवेंट में पहनी थी 3 करोड़ की 'Patek Philippe Haute Joaillerie' घड़ी

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के लॉन्च इवेंट में 3 करोड़ रुपए की 'Patek Philippe Haute Joaillerie' घड़ी पहनी थी। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने 'JWP' लॉन्च इवेंट में पहनी थी 3 करोड़ की 'Patek Philippe Haute Joaillerie' घड़ी

दिग्गज बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) उन सभी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं, जो अपनी लाइफ में बड़े सपने देखती हैं। 60 साल की उम्र में भी नीता अंबानी बेहद खूबसूरत दिखती हैं। यही नहीं, वह एक रियल फैशनिस्टा भी हैं। उन्हें कुछ बेहद शानदार आउटफिट और एक्सेसरीज के कलेक्शन लिए जाना जाता है, जो कई लोगों के लिए एक सपना है। उनके पास महंगी घड़ियों का भी शानदार कलेक्शन है। आइए आपको उनकी ऐसी ही एक बेहद महंगी घड़ी की झलक दिखाते हैं।

'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के उद्घाटन समारोह में नीता अंबानी का शानदार लुक

31 अक्टूबर 2023 को नीता अंबानी अपने पति मुकेश अंबानी के साथ 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' के उद्घाटन समारोह में पहुंची थीं और वेन्यू के बाहर खड़े पैपराजी के लिए पोज दिए थे। नीता ने एक खूबसूरत लाइट ब्लू कलर का गाउन पहना था, जिसमें एक तरफ फ्लोई स्लीव्स और इसके बार्डर पर स्कैलप्ड डिटेलिंग थी।

nita ambani

उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत इयररिंग्स और ग्लैम मेकअप के साथ पूरा किया था। दूसरी ओर, मुकेश अंबानी लाइट पिंक कलर की शर्ट के साथ ब्लैक कलर के पैंटसूट में बहुत अच्छे लग रहे थे। वहीं, इस इवेंट के लिए ईशा अंबानी ने ब्लैक कलर की सिल्क शर्ट के साथ मल्टीकलर सीक्विन वर्क वाली लॉन्ग रैप-अराउंड स्कर्ट पहनी थी।

nita ambani

Nita Ambani पर्पल 3डी बटरफ्लाई ड्रेस में दिखीं ​खूबसूरत, नातिन Aadiya को गोद लिए दिखे Mukesh Ambani। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी ने पहनी थी 'Patek Philippe' की 2.91 करोड़ रुपए की घड़ी 

नीता अंबानी इवेंट में अपने लुक को निखारने के लिए 'Patek Philippe Nautilus Haute' घड़ी पहने हुए नजर आई थीं। एक वॉच लवर इंस्टा हैंडल के अनुसार, इस घड़ी की कीमत 2,91,62,000 रुपए है। जी हां, आपने सही पढ़ा! घड़ी की खासियतों की बात करें, तो इसमें 18 कैरेट गोल्ड डायल प्लेट, डायमंड स्टडेड व्हाइट गोल्ड केस और सैफायर क्रिस्टल केस बैक है। इसमें कुल 2553 डायमंड जड़े हुए हैं। 

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी की 'Patek Philippe Nautilus' घड़ी

खैर, यह नीता अंबानी के कलेक्शन में मौजूद एकमात्र महंगी घड़ी नहीं है। एक आईपीएल मैच के लिए नीता अंबानी अपनी IPL टीम 'मुंबई इंडियंस' के लिए चीयरलीडर बनी थीं और एक कस्टमाइज्ड जर्सी पहनी थी। इंटरनेट पर सामने आई कुछ तस्वीरों में हमने उन्हें अपनी कलाई पर एक शानदार घड़ी पहने हुए देखा था।

nita ambani

नीता अंबानी को 'Patek Philippe Nautilus 7118/1200R' घड़ी पहने देखा गया। शानदार डिज़ाइन वाली यह घड़ी 18 कैरेट रोज़ गोल्ड केस और मैचिंग ब्रेसलेट के साथ आती है। इसके अलावा, इसके डायल में पर्ल डायमंड-एम्बेडेड डायल है, जो इसके लुक को और भी आकर्षक बनाता है। गोल्ड ओपलिन डायल में पॉलिश किए गए रोज़ गोल्ड हैंड और काउंटर भी हैं। अगर आप नॉटिलस 7118/1200R खरीदना चाहते हैं, तो इसकी कीमत 1,27,680 अमेरिकी डॉलर यानी 1,05,93,181 रुपए है।

nita ambani

Nita Ambani ने बेटे की ​क्रूज पार्टी में पहनी महंगी ड्रेस, 3 करोड़ की नीलम जड़ित घड़ी ने खींचा ध्यान। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हमें नीता अंबानी की घड़ी बहुत पसंद आई। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.