Nita Ambani ने बेटे Anant Ambani और Radhika की पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहनी 'घरचोला' ओढ़नी

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अनामिका खन्ना का खूबसूरत लहंगा चुना था, जिसमें गुजराती टच था। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने बेटे Anant Ambani और Radhika की पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी में पहनी 'घरचोला' ओढ़नी

दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Nita Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत और राधिका जुलाई 2024 में शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि, इससे पहले वे मार्च 2024 में अपनी प्री-वेडिंग रस्मों को सेलिब्रेट करेंगे। समारोह की शुरुआत पहले गुजराती समारोह 'लगन लखवानु' से हो चुकी है। इवेंट में हम दूल्हे की मां नीता अंबानी से सरप्राइज हो गए, जो अपने लुक में गुजराती टच को शामिल करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

नीता अंबानी ने अनंत अंबानी के 'लगन लखवानु' में पहना अनामिका खन्ना का लहंगा

हाल ही में, नीता अंबानी ने बेटे अनंत अंबानी की पहली प्री-वेडिंग सेरेमनी के लिए अनामिका खन्ना के कलेक्शन से एक लहंगा चुना था। अनंत अंबानी के 'लगन लखवानु' के लिए नीता अंबानी ने आरी, जरदोजी और थ्रेडवर्क डिटेलिंग वाला सतरंगा लहंगा पहना था। हालांकि, यह उनकी 'घरचोला' ओढ़नी थी, जिसने उनके लुक में गुजराती टच एड कर दिया था। नीता ने अपने लुक को एक हैवी नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका से स्टाइल किया था। मिनिमल मेकअप के साथ ग्लासी लिप्स, पिंक बिंदी और लो बन में बंधे बालों ने उनके लुक को पूरा किया था।

nita ambani

Nita Ambani ने 'DAIS Alumni Meet 2024' में कैरी किया 6.22 लाख रुपए का क्रिस्टल-एम्बेलिश्ड बैग...झलकियां देखने के लिए यहां क्लिक करें।

ईशा अंबानी ने घरचोला ओढ़नी के साथ चुना था ट्रेडिशनल डोरी-वर्क लहंगा

ईशा अंबानी ने भी अपने भाई अनंत के पहले फंक्शन के लिए मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना का आउटफिट चुना था। उनके आउटफिट में जटिल मोती की डिटेलिंग वाला डोरी-वर्क लहंगा था। उनके आउटफिट में घरचोला ओढ़नी भी थी, जिसे 'स्वदेश' के कारीगरों ने हाथ से बुना था। हालांकि, जिस चीज ने हमारा ध्यान खींचा, वह ये था कि ईशा ने अपनी मां नीता अंबानी के इयररिंग्स और रिंग को पहना था।

isha ambani

isha ambani

nita

nita

नीता अंबानी के महंगे शौक: 90 करोड़ की कार से लाखों की साड़ी-लिपिस्टिक-जूतों तक, जानें सब कुछ

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की लगन 'लखवानु सेरेमनी'

होने वाली दुल्हन 'लगन लखवानु' के लिए राधिका ने अनामिका खन्ना का पेस्टल ब्लू-टोन्ड लहंगा चुना था। उनके आउटफिट में एक खूबसूरत फ्लोरल पिंक चोली थी, जिसे पेस्टल ब्लू-टोन्ड लहंगे के साथ मैचिंग दुपट्टे के साथ जोड़ा गया था, जिसे साड़ी स्टाइल में उनके कंधे पर पिन किया गया था। राधिका ने अपने लुक को थ्री-लेयर नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और डायमंड ब्रेसलेट से पूरा किया था।

radhika

दोपहर के फंक्शन के लिए राधिका ने अपना मेकअप मिनिमल रखा था। सॉफ्ट पिंक चीक्स, ग्लासी लिप्स, परफेक्ट लाइन्ड आईज और रेड बिंदी के साथ हाईलाइट किया गया मेकअप उनके लुक को पूरा कर रहा था। बीच में लहराते बालों ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

radhika

जानें 'लगन लखवानु' सेरेमनी के बारे में

बता दें कि 'लगन लखवानु' पहला गुजराती विवाह समारोह है। यह समारोह पहले विवाह निमंत्रण के लेखन का प्रतीक है, जिसे 'कंकोत्री' कहा जाता है। फिर इसे निमंत्रण के प्रतीक के रूप में भगवान को प्रस्तुत किया जाता है और परिवार जल्द ही शादी करने वाले कपल और अपनी फैमिली के लिए आशीर्वाद मांगता है। राधिका और अनंत अपने धर्म में विश्वास रखते हैं, यही एक कारण है कि हम उन्हें कई परंपराओं का पालन करते हुए देखेंगे।

radhika

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई

29 दिसंबर 2022 को राजस्थान के नाथद्वारा में 'श्रीनाथजी' मंदिर में एक इंटीमेट सेरेमनी में राधिका और अनंत का रोका हुआ था। समारोह में राधिका पिंक कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही थीं, जिसके कुर्ते पर गोटा पट्टी का वर्क था। उन्होंने अपने लुक को स्कैलप-बॉर्डर दुपट्टे से स्टाइल किया था। उनके लुक का एक और आकर्षण फ्लोरल हाथ फूल था। दूसरी ओर, अनंत अंबानी ने पर्पल कलर का कुर्ता पहना था।

radhika

फिलहाल, हम नीता अंबानी के लहंगे पर फिदा हो गए हैं। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis