नीता अंबानी (Nita Ambani) और मुकेश अंबानी बिजनेस इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में से एक हैं, जो अपने बेहतरीन आउटफिट से सभी को सरप्राइज करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में, नीता और मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत व उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट के लिए क्रूज पर एक शानदार प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया। तीन दिवसीय इस ग्रैंड इवेंट में एक मास्करेड पार्टी भी शामिल थी, जिसकी झलक ने हमें सरप्राइज कर दिया।
अपने इंस्टाग्राम फीड को स्क्रॉल करते समय हमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी से नीता अंबानी की एक खूबसूरत तस्वीर मिली। यह उनकी मास्करेड पार्टी से थी और इस इवेंट के लिए उन्होंने पर्पल कलर की 3डी गाउन पहनी थी। इसमें चारों ओर शाइनी एम्बेलिश्मेंट थी और नीता ने इसे मैचिंग कलर के मास्क के साथ जोड़ा था।
अपनी ग्लैमर के लिए नीता अंबानी ने इसे न्यूट्रल बेस और प्लम-टोन्ड लिप्स के साथ मिनिमल रखा था। उन्होंने डायमंड एंड जेम स्टडेड इयररिंग्स और मैचिंग नेकपीस के साथ अपने लुक को और भी बेहतरीन बनाया था। नीता अंबानी ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल के साथ खुला रखा था और वे ब्राउन कलर के हाइलाइट्स के साथ चमकदार दिख रहे थे।
मुकेश अंबानी एक प्यारे पिता और दादा हैं, जिनकी दुनिया उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। मास्करेड बैश की झलक में मुकेश अंबानी अपनी नातिन आदिया को अपनी बाहों में पकड़े हुए कैमरे के सामने पोज देते हुए दिखाई दिए। उन्होंने इस इवेंट के लिए मैरून एंड व्हाइट पोल्का डॉट बो टाई और व्हाइट शर्ट के साथ एक ब्लैक टक्सीडो पहना था।
Nita Ambani ने बेटे की क्रूज पार्टी में पहनी महंगी ड्रेस, 3 करोड़ की नीलम जड़ित घड़ी ने खींचा ध्यान। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
मेहमानों के साथ तस्वीरों के लिए पोज देते हुए कोकिला अंबानी कूल ग्रैनी की तरह दिखीं। इस इवेंट के लिए उन्होंने पिंक कलर का लेसी को-ऑर्ड सेट चुना था। उनके टॉप में सिल्वर बटन डिटेलिंग थी, जिसे उन्होंने लेयर्ड नेकलेस और सेम शेड के मास्क के साथ पूरा किया था। कोकिला अंबानी अपनी उम्र के हिसाब से बहुत कूल दिखीं।
Nita Ambani 49 लाख रुपए की बोतल से पीती हैं पानी, जिसमें होता है असली सोने के कण वाला वॉटर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, नीता अंबानी, मुकेश अंबानी और कोकिला अंबानी के मास्करेड लुक के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।