Nita Ambani ने अपनी मेहंदी में लिखवाया पूरे परिवार का नाम, राधा-कृष्ण की तस्वीर ने खींचा ध्यान

नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की ग्रैंड वेडिंग के लिए काफी यूनिक मेहंदी डिजाइन चुनी थी। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने अपनी मेहंदी में लिखवाया पूरे परिवार का नाम, राधा-कृष्ण की तस्वीर ने खींचा ध्यान

दिग्गज बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) 'अंबानी खानदान' की पिलर हैं। 'एंटीलिया' में आयोजित होने वाले हर फंक्शन को ग्रैंड बनाने में उनका ही खास रोल होता है। अनंत अंबानी ने अपने जीवन के प्यार राधिका मर्चेंट से शादी कर ली है, ऐसे में नीता अंबानी की खुशी का ठिकाना नहीं है। यह सिर्फ उनके चेहरे पर ही नहीं बल्कि उनके हर हाव-भाव में भी देखने को मिला। अनंत की शादी के लिए नीता अंबानी ने एक यूनिक मेहंदी डिजाइन चुनी, जिसमें उनके परिवार के सभी सदस्यों के नाम लिखे थे।

नीता अंबानी की यूनिक मेहंदी डिजाइन 

नीता अंबानी ने बेटे अनंत की शादी में एक यूनिक मेहंदी डिजाइन चुनी थी, जिसे उन्होंने शुभ दिन पर मेहंदी के साथ अपने प्रियजनों का नाम लिखने की सदियों पुरानी परंपरा के साथ मिश्रित किया। हालांकि, नीता अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत की शादी में अपनी मेहंदी में पूरे परिवार का नाम लिखवाया। उन्होंने अपने दूसरे ​हाथ में अनंत-राधिका का नाम लिखवाया था।

nita ambani mehandi

एक अन्य तस्वीर में हम देख सकते हैं कि मंडला स्टाइल में उन्होंने आनंद और ईशा के नाम के साथ आकाश और श्लोका का नाम लिखवाया है। सर्कल के बीच में मुकेश और उनके चार ग्रैंडचिल्ड्रेन के नाम लिखे हैं। इतना ही नहीं, नीता अंबानी ने अपनी मेहंदी में राधा-कृष्ण की तस्वीर भी बनवाई है।

nita ambani mehandi

Radhika Merchant का ब्राइडल लुक आया सामने, शादी में पहना 5 मीटर लंबा ट्रेल वाला 'पनेतर' लहंगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी ने अनंत की शादी में पहना अबू जानी और संदीप खोसला का लहंगा

अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में नीता अंबानी ने मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला का लहंगा चुना। इस आउटफिट को विंटेज ब्रोन्ज, ब्लश पिंक एंड पिस्ता ग्रीन टोन में सिल्क घाघरा के साथ कस्टम-मेड किया गया था। उन्होंने इसे जाली ब्लाउज़ के साथ पहना था, जो नक्शी और सिंपल गोल्ड से बना था और इस पर सिल्वर जरदोज़ी का वर्क हुआ था। यही नहीं, इस पर स्वारोवस्की क्रिस्टल की शानदार सजावट की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इसे बनाने में 40 दिन लगे।

nita ambani

Nita Ambani ने बेटे की 'बारात' में किया डांस, 'दूल्हे राजा' Anant Ambani भी खुशी से झूमते आए नजर। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, नीता अंबानी की अनोखी मेहंदी डिज़ाइन के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis