Isha Ambani ने Anant के संगीत में पहनी कस्टमाइज्ड साड़ी, Nita Ambani पिंक लहंगे में दिखीं स्टनिंग

ईशा अंबानी और नीता अंबानी ने अनंत अंबानी के संगीत समारोह में अपने हर एक लुक से हर किसी का दिल जीत लिया। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Isha Ambani ने Anant के संगीत में पहनी कस्टमाइज्ड साड़ी, Nita Ambani पिंक लहंगे में दिखीं स्टनिंग

अनंत अंबानी (Anant Ambani) की शादी का जश्न जोरों-शोरों से चल रहा है और हर एक फंक्शन में अंबानी लेडीज अपने रॉयल लुक्स से सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में, अंबानी परिवार ने अनंत और राधिका के लिए संगीत सेरेमनी होस्ट की, जिसमें ईशा अंबानी (Isha Ambani) ने एक लुक के लिए इंटरनेशनल लेबल 'शिआपरेली' से एक खूबसूरत कस्टमाइज्ड ब्लू कलर की साड़ी पहनी।

अनंत और राधिका के संगीत के लिए ईशा अंबानी ने पहनी कस्टम-मेड साड़ी

जैसे ही अनंत-राधिका की संगीत नाइट की झलकियां सामने आईं, ईशा के लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। दरअसल, अपने एक लुक के लिए उन्होंने ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी। इसके बारे में अधिक जानकारी शेयर करते हुए उनकी स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं और बताया कि उनकी यह साड़ी-गाउन ड्रेस इंटरनेशनल लेबल 'शिआपरेली' से थी। बता दें कि 'शिआपरेली' एक इंटरनेशनल लेबल है, जो अपने कस्टमर्स के लिए कस्टम-मेड साड़ी बनाता है।

isha ambani

ईशा की साड़ी की बात करें, तो इसे फ्लोई फैब्रिक से बनाया गया है। ईशा ने इसे हुड जैसे लुक वाले सिल्वर ब्लाउज़ के साथ पहना था। ईशा ने अपने लुक को डायमंड नेकपीस, चौकोर आकार के मांग टीका और मैचिंग स्टड इयररिंग्स के साथ पूरा किया था। उन्होंने ग्लैमरस मेकअप, काजल लगी आंखों, बोल्ड ब्राउन टोन वाली लिपस्टिक और कंटूर्ड चीक्स के साथ अपने लुक को निखारा था। उनके बालों को लो बन में बांधकर कंप्लीट किया गया था।

isha ambani

isha ambani

नीता अंबानी ने पिंक लहंगा-चोली में दिखाया रॉयल अंदाज

हाल ही में, हमें अनंत और राधिका के संगीत से मुकेश अंबानी व नीता अंबानी की अपने बच्चों ईशा, आकाश और अनंत के साथ एक फैमिली परफॉर्मेंस की झलक मिली। हालांकि, जिस चीज़ ने हमारा ध्यान खींचा, वह था नीता अंबानी का शाही लुक। दरअसल, इस फंक्शन के लिए नीता ने पिंक कलर का लहंगा चोली पहना था।

nita ambani

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

nita ambani

नीता ने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी के साथ निखारा था, जिसमें एक स्टेटमेंट नेकलेस, झुमके, चूड़ियां और माथा पट्टी शामिल थी। वैसे, कहने की जरूरत नहीं कि नीता अंबानी 'फाल्गुनी शेन पीकॉक' के इस शानदार लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

nita ambani

फिलहाल, आपको नीता और ईशा का ये लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis