By Shivakant Shukla Last Updated:
26 जुलाई 2024 को खेलों का महाकुंभ 'पेरिस ओलंपिक 2024' का आगाज हुआ। कई भारतीय एथलीट ध्वजारोहण समारोह में भाग लिए। इस बार नीता अंबानी (Nita Ambani) को भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली 'अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति' (IOC) की सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। बिजनेसवुमन ने एक बार फिर से इस आयोजन में भाग लेने और भारत की समृद्ध संस्कृति व विरासत का प्रतिनिधित्व करने का बीड़ा उठाया है।
अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने से ज़्यादा गर्व की कोई भावना नहीं है। नीता अंबानी ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है, क्योंकि उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय प्रतिनिधि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में फिर से चुना गया है। बिजनेसवुमेन ने अपने आउटफिट से सभी को हैरान कर दिया।
इस दिन नीता अंबानी ने ब्लैक कलर की एक खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन कलर का मोटिफ वर्क था। इसमें एक चौड़ा गोल्डन बॉर्डर भी था, जिस पर जटिल ज़री का वर्क हुआ था। नीता ने साड़ी के साथ हीरे का हार पहना था, जिसके साथ मैचिंग इयररिंग्स और चूड़ियां थीं। उन्होंने न्यूट्रल बेस और न्यूड लिप्स के साथ अपने ग्लैमर को मिनिमल बनाए रखा था और अपने बालों को फ्रेंच बन में बांधा था।
Mukesh Ambani ने Isha-Akash और Anant की शादी में कितना पैसा किया खर्च? जानें कौन सी है सबसे महंगी
नीता ने पेरिस ओलंपिक में अपनी पहली उपस्थिति के लिए मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से एक शानदार आइवरी साड़ी चुनी थी। यह बेहतरीन साड़ी टसर जॉर्जेट की बनारसी पीस थी, जिस पर मल्टीकलर में जटिल फ्लोरल और बर्ड डिटेलिंग थी। साड़ी के साथ नीता ने मैचिंग हाफ स्लीव ब्लाउज़ चुना था। उन्होंने अपने ग्लैमर को न्यूट्रल रखा था और अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल में ढीला छोड़ा हुआ था।
जब Nita Ambani ने अपनी 'बड़ी बहू' Shloka Mehta को गिफ्ट किया 451 करोड़ का डायमंड नेकलेस। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
फिलहाल, पेरिस ओलंपिक में नीता अंबानी के लुक के बारे में आपका क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।