Nita Ambani ने पति Mukesh और समधी Viren Merchant के साथ खेला 'डांडिया', बहू Shloka भी हुईं शामिल

नीता अंबानी ने बेटे अनंत के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में अपने 'समधी' वीरेन मर्चेंट और पति मुकेश अंबानी के साथ 'डांडिया' खेला। इसमें उनकी 'बड़ी बहू' श्लोका भी शामिल हुई थीं। आइए दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Nita Ambani ने पति Mukesh और समधी Viren Merchant के साथ खेला 'डांडिया', बहू Shloka भी हुईं शामिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले सामूहिक शादी और डांडिया व गरबा नाइट सहित कई प्री-वेडिंग समारोह हुए थे। हालांकि, गरबा का कार्यक्रम केवल करीबी दोस्तों व परिवार के साथ एक इंटीमेट सेलिब्रेशन था और इससे बहुत कम फुटेज ही ऑनलाइन सामने आए, लेकिन अब हमें इस कार्यक्रम का एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला वीडियो मिला है।

नीता अंबानी ने समधी वीरेन मर्चेंट और पति मुकेश अंबानी के साथ खेला डांडिया 

हाल ही में, हमारे इंस्टा फीड को स्क्रॉल करते समय हमें एक वीडियो मिला, जिसमें हम अंबानी-मर्चेंट परिवार को डांडिया खेलते हुए देख सकते हैं। नीता अंबानी (Nita Ambani) ने अपने समधी वीरेन मर्चेंट के साथ डांडिया खेलते हुए शानदार तरीके से डांस किया। इसके बाद वह अपने अगले डांस पार्टनर के पास गईं, जो उनके पति मुकेश अंबानी थे।

nita ambani

mukesh

श्लोका मेहता ने अपने ससुर मुकेश अंबानी के साथ किया डांस 

इसी वीडियो में हमने श्लोका मेहता को अपने ससुर मुकेश अंबानी के साथ डांडिया खेलते हुए देखा। जब सभी लोग ताल पर थिरक रहे थे और पैटर्न में पार्टनर बदल रहे थे, तो श्लोका और मुकेश अंबानी ने भी साथ में डांस किया और पूरे समय उनके चेहरे पर प्यारी मुस्कान थी।

shloka

shloka

Nita Ambani ने फैमिली को कराया इंट्रोड्यूस, कहा- 'हमारा एक ही दामाद है..', छोटी बहू ने जताया आभार। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

नीता अंबानी और श्लोका मेहता का डांडिया नाइट लुक

डांडिया नाइट के लिए नीता अंबानी ने मनीष मल्होत्रा ​​के कस्टम-मेड आइवरी लहंगे में अपनी खूबसूरती से हमें मंत्रमुग्ध कर दिया था। साड़ी पर विंटेज मल्टी-ह्यूड ट्रेडिशनल जरदोजी कढ़ाई ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे। उन्होंने इस पीस को हेरिटेज मीनाकारी और कुंदन वर्क वाले हाफ स्लीव ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था। इसके साथ उन्होंने बनारसी टिशू दुपट्टा पहना था, जिस पर हाथ से कढ़ाई की गई जटिल ज़री की बॉर्डर थी।

nita ambani

Nita Ambani ने Anant की शादी में लुक 2 के लिए पहना रियल गोल्ड टिश्यू घाघरा, बेटी-बहुओं संग दिया पोज। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

श्लोका मेहता अपने रीगल आउटफिट्स से दर्शकों को प्रभावित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। गरबा और डांडिया नाइट के लिए उन्होंने एक मल्टीकलर्ड लहंगा पहना था, जिसमें रेड, गोल्डन, पिंक, ब्लू एंड ग्रीन कलर था। इस आउटफिट पर जटिल ज़री का वर्क हुआ था। चोली में पफी स्लीव्स पर रत्न जड़े हुए थे और हर जगह ज़री के डिज़ाइन थे। श्लोका ने अपने मैट मेकअप को शिमरी पिंक शैडो और काजल लगी आंखों और ग्लॉसी पिंक लिप्स के साथ पूरा किया था। श्लोका ने मैचिंग नेकलेस, इयररिंग्स और मांग टीका के साथ एक्सेसरीज के तौर पर डायमंड और रूबी चूड़ियां पहनी थीं।

shloka

Nita Ambani ने Anant-Radhika के 'आशीर्वाद' में पहना 'AJSK' घाघरा-चोली, जिस पर लिखे थे बच्चों के नाम। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

फिलहाल, हम शादी के जश्न की और झलकियां देखने के लिए बेताब हैं। तो आपको नीता और श्लोका का डांस कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis