Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

हाल ही में, हमें अंबानी फैमिली के 'गरबा डांडिया नाइट' से नीता अंबानी के लुक की कुछ झलकियां मिली हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

Nita Ambani ने 'गरबा' नाइट में पहना Manish Malhotra का 'जरदोजी' एम्ब्रॉयडरी वाला आइवरी लहंगा

बिजनेसवुमेन नीता अंबानी (Nita Ambani) इस समय अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी के लिए दिन गिन रही हैं, जो 12 जुलाई 2024 को होने वाली है। शादी से पहले 4 जुलाई 2024 को अनंत की दादी कोकिलाबेन अंबानी ने होने वाले दूल्हा-दुल्हन के लिए एक 'गरबा' नाइट होस्ट की, जिसमें नीता अंबानी का एक बार फिर रॉयल अंदाज देखने को मिला।  

अनंत और राधिका की डांडिया नाइट में नीता अंबानी ने पहना आइवरी लहंगा 

इस समय, सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी की गरबा डांडिया नाइट की झलकियां छाई हुई हैं। सामने आईं तस्वीरों में हम 'बड़ी बहू' श्लोका मेहता से लेकर दुल्हन राधिका मर्चेंट, ईशा अंबानी और नीता अंबानी तक का शानदार लुक देख सकते हैं। हालांकि, यह नीता का लुक था, जिन्होंने अपने मिनिमल लेकिन ऑन पॉइंट लुक से हमें इंस्पायर किया। उन्होंने डांडिया नाइट के लिए मल्टीकलर जरदोजी कढ़ाई वाला कस्टम-मेड आइवरी लहंगा पहना था।

nita ambani

नीता अंबानी ने अपने लहंगे के साथ हाफ-स्लीव्स वाला ब्लाउज कैरी किया था, जिसमें हेरिटेज मीनाकारी और कुंदन का वर्क था। उनके लुक को बुने हुए बनारसी टिश्यू दुपट्टे और हाथ से कढ़ाई की गई विंटेज जटिल ज़री बॉर्डर के साथ स्टाइल किया गया था। नीता ने अपने दुपट्टे को शानदार तरीके से ड्रेप किया था।

nita ambani

नीता अंबानी का लुक बिना स्टेटमेंट ज्वेलरी के पूरा हो जाए, ऐसा हो नहीं सकता। नीता ने अपने लुक को थ्री-लेयर्ड डायमंड-एमराल्ड नेकपीस, बड़े आकार के पन्ना झुमके और डायमंड चूड़ियों से पूरा किया था। उन्होंने अपने लुक को सॉफ्ट, डेवी मेकअप, स्पार्कली आईशैडो और पिंक ग्लॉस से पूरा किया था। हेयरस्टाइल की बात करें, तो उनके बालों को फूलों की सजावट के साथ लो बन में स्टाइल किया गया था। 

nita ambani

Radhika Merchant 'डांडिया नाइट' में बनीं गुजराती ब्राइड, पहना श्रीनाथजी प्रिंटेड बंधनी लहंगा, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

जब नीता अंबानी ने 'सामूहिक विवाह' समारोह में पहनी गायत्री मंत्र लिखी रेड साड़ी

बता दें कि अनंत और राधिका की शादी से पहले अंबानी फैमिली ने 50 वंचित जोड़ों के लिए एक सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया था, जिसमें नीता अंबानी सिंपल लेकिन क्लासी लुक में नजर आई थीं। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने रेड कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर गायत्री मंत्र लिखे हुए थे। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन ज्वेलरी के साथ स्टाइल किया था।

nita ambani

Anant-Radhika के 'ममेरू' में 'बंधनी' साड़ी में गॉर्जियस दिखीं Nita Ambani, Tina Ambani भी आईं नजर, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

फिलहाल, आपको गरबा नाइट के लिए नीता अंबानी का लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis