By Shivakant Shukla Last Updated:
देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी (Nita Ambani), रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक, धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल और रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर हैं। वहीं, मुकेश अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष हैं और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 100 अरब डॉलर है। मुकेश और नीता की शादी साल 1985 में हुई थी, उस समय नीता महज 20 साल की थीं। मुकेश और नीता अंबानी को तीन बच्चे हैं, जिनके नाम आकाश, ईशा और अनंत हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि, फेमस बिजनेसवुमेन नीता अंबानी का नाम 'फोर्ब्स' की सूची में भी था और वह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। इसके साथ ही नीता अंबानी अक्सर अपने स्टाइलिश व ट्रेडिशनल लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। यहां हम आपको नीता अंबानी के उन कलेक्शन्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं।
नीता अंबानी के पास एक से एक लग्जरी कारें हैं, जिसके चलते वे अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। जब उन्होंने 'ऑडी ए9 Chameleon' खरीदी थी, तो लोग हैरान रह गए थे। इस कार को खरीदने के बाद नीता देश में सबसे महंगी कार रखने वाली महिला बन गई हैं। नीता ने ये कार यूएसए से मंगाई है और इसकी कीमत लगभग 90 करोड़ रुपए है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार के ड्राइवर की सैलरी 24 लाख रुपए सालाना है। इसके अलावा, नीता अंबानी के कार कलेक्शन में 'रोल्स रॉयस फैंटम (Rolls Royce Phantom)', 'बेंटले फ्लाइंग स्पर (Bentley Flying Spur)', 'मर्सिडीज बेंज एस क्लास (Mercedes Benz S Class)' जैसी महंगी कारें भी शामिल हैं।
(ये भी पढ़ें- ईशा ने अपनी शादी में किया था मां के लुक को कॉपी, 35 साल पहले नीता अंबानी सजी थीं ऐसे)
नीता अंबानी सही डिजाइनर और स्टाइल चुनने के मामले में काफी अप-टू-डेट रहती हैं। यही कारण है कि, उनके ज्वेलरी कलेक्शन के बारे में बात करना जरूरी है।
नीता की जवेलरी की कीमत करोड़ों रुपये है। उनके ज्वेलरी कलेक्शन में पारंपरिक सोने के आभूषण, हीरे की अंगूठियां, दुर्लभ हीरे के चोकर्स और कई अन्य आभूषण शामिल हैं। अक्सर नीता अपनी ज्वेलरी और डायमंड लव को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।
(ये भी पढ़ें- जब हरी साड़ी पहने बेहद खूबसूरत नज़र आईं नीता अंबानी व उनकी बहू श्लोका मेहता, तस्वीरों ने जीता दिल)
बहुत से लोग नहीं जानते हैं कि, नीता अंबानी कभी भी अपने जूते दोबारा नहीं पहनती हैं। उनके पास कई महंगे ब्रांड के जूतों का कलेक्शन है। जानकारी के मुताबिक, उनके शूज कलेक्शन में 'पेड्रो', 'जिमी चू', 'गार्सिया' और मार्लिन जैसे बड़े-बड़े ब्रांड्स के शूज शामिल हैं, जो उन्हें बिल्कुल शाही लुक देते हैं।
नीता अंबानी को ट्रेडिशनल आउटफिट्स, खासकर साड़ियों के मामले में पछाड़ना नामुमकिन है। 'कलाम टाइम्स' के अनुसार, नीता ने एक बार 40 लाख रुपए की साड़ी पहनी थी और यह साड़ी दुनिया की सबसे महंगी साड़ियों में से एक थी। दरअसल, इस साड़ी में रियल डायमंड और गोल्ड की कढ़ाई की गई थी। इसके अलावा, इस साड़ी में माणिक, पुखराज, पन्ना, मोती जैसे कई अन्य महंगे रत्न जड़े हुए थे।
हाथ से बुनी इस साड़ी का ब्लाउज सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था। नीता के इस ब्लाउज के पिछले हिस्से में भगवान कृष्ण की एक सुंदर तस्वीर बनी थी। नीता अंबानी की इस साड़ी को चेन्नई सिल्क्स के डायरेक्टर शिवलिंगम ने डिजाइन किया था।
(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने किया खुलासा, बताया बचपन में ईशा, आकाश और अनंत को कितनी मिलती थी पॉकेट मनी)
नीता अंबानी को ट्रेडिशनल आउटफिट्स, महंगे ब्रांड्स के शूज और महंगी ज्वेलरी के साथ-साथ लिपस्टिक से भी गहरा लगाव है। उनके पास कई महंगी लिपस्टिक्स के कलेक्शन हैं।
'मार्केटिंग माइंड डॉट कॉम' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीता की लिपस्टिक की बाहरी पैकेजिंग ज्यादातर सोने और चांदी से बनी होती है। आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि, नीता अंबानी के लिपस्टिक कलेक्शन की कीमत करीब 40 लाख रुपए तक है।
नीता अंबानी का प्राचीन और रेयर चीजों के प्रति प्रेम किसी से छिपा नहीं है। इसका अंदाजा उनके घर के चाय के सेट को देखकर लगाया जा सकता है। वह जापान के सबसे पुराने क्रॉकरी ब्रांड 'नोरिटेक' के कप में चाय पीती हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस चाय सेट की कीमत 1.5 करोड़ रुपए है।
साल 2007 में मुकेश अंबानी ने अपनी खूबसूरत पत्नी नीता अंबानी को उनके जन्मदिन पर एक लग्जरी जेट गिफ्ट किया था। इस जेट की कीमत लगभग 240 करोड़ रुपए है।
नीता के इस महंगे जेट में लग्जरी व्यवस्थाएं हैं। इस जेट में वेल फर्निश्ड ऑफिस, एक प्राइवेट केबिन, सैटेलाइट टेलीविजन सेट, वायरलेस कम्युनिकेशन, एक मास्टर बेडरूम, कई प्रकार के शावर और बाथरूम हैं।
नीता अंबानी को देश की पहली 'कॉर्पोरेट महिला' के रूप में जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने अपने काम के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है और अपना एक अलग नाम बनाया है। अपनी कॉर्पोरेट यात्राओं से लेकर फैमिली इवेंट्स तक, हर जगह नीता अंबानी के हैंडबैग्स सुर्खियां बटोरने में सफल हुए हैं। 'फेंडी', 'सेलीन' से लेकर 'हेमीज' तक, नीता के पास दुनिया के सबसे महंगे हैंडबैग्स हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि, नीता अंबानी एक लग्जरी लाइफ जीती हैं, लेकिन उनकी खासियत यह है कि, वे कभी पैसे का रुतबा नहीं दिखाती हैं और हमेशा सभी के साथ विनम्र व्यवहार करती हैं। यही संस्कार उन्होंने अपने बच्चों को भी दिए हैं। वैसे, नीता अंबानी के इन कलेक्शन्स में से किसके बारे में आपको पहले से जानकारी नहीं थी? हमें कमेंट करके बताएं और कोई जरूरी सुझाव हो तो अवश्य दें।